Rules Change : हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 जुलाई से भी कई नए नियम और बदलाव लागू हो रहे हैं. इनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट दोनों पर पड़ सकता है. गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर आधार अपडेट, पेट्रोल-डीजल, ITR, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट और कारों की कीमतों तक कई अहम बदलाव हुए हैं. आइए जानते हैं 10 बड़े अपडेट.
LPG कनेक्शन और KYC से जुड़े नियम
जिन उपभोक्ताओं के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, उनके लिए तय समयसीमा पूरी हो चुकी है. KYC पूरा नहीं होने पर गैस सेवाओं में दिक्कत आ सकती है. सरकार जरूरत पड़ने पर समयसीमा में राहत दे सकती है.
LPG सिलेंडर की कीमतों पर नजर
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार और तेल कंपनियां कीमतों में राहत दे सकती हैं. हालांकि अंतिम फैसला मासिक समीक्षा के बाद ही होगा.
Aadhaar में ईमेल अपडेट
UIDAI ने आधार धारकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है. अब आधार ऐप के जरिए ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा बिना शुल्क उपलब्ध कराई जा सकती है. पहले इसके लिए ₹75 का शुल्क देना पड़ता था.
रेलवे के नियम हो सकते हैं सख्त
रेलवे से जुड़ी प्रस्तावित व्यवस्था के तहत. बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना बढ़ाया जा सकता है. रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने के लिए नए नियम लागू किए जा सकते हैं. यात्रियों को यात्रा से पहले नवीनतम रेलवे दिशा-निर्देश जरूर देख लेने चाहिए.
ITR भरने की अंतिम तारीख
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए. ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है. समय पर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर लेट फीस और अन्य नियम लागू हो सकते हैं.
Passport बनवाना होगा महंगा
विदेश मंत्रालय की संशोधित फीस लागू होने के बाद. सामान्य पासपोर्ट और तत्काल पासपोर्ट की सर्विस फीस में बदलाव लागू हो होगा. आवेदन करने से पहले नई फीस जरूर जांच लें. पासपोर्ट की नई फीस और पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Credit Card के नए नियम
- SBI Card : चुनिंदा PhonePe SBI Credit Card पर Reward Points के नियम बदल गए हैं. कुछ ट्रांजैक्शन पर अब Reward Points नहीं मिलेंगे.
- HDFC Bank : Regalia Gold समेत कुछ कार्ड पर फ्री Domestic Airport Lounge सुविधा के लिए पिछली तिमाही में कम से कम ₹60,000 खर्च करना जरूरी होगा.
कार खरीदना हो सकता है महंगा
कुछ वाहन कंपनियां जुलाई से कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं. Kia अपनी कारों की कीमतों में लगभग 2% तक बढ़ोतरी कर सकती है. Tata Motors भी ICE और EV मॉडल्स की कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रही है. यदि आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नई कीमतें जरूर जांच लें.
पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले
केंद्र सरकार ने बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर लगी अस्थायी पाबंदियां हटा दी हैं. अब ट्रांसपोर्ट कंपनियां , फैक्ट्रियां , इंडस्ट्री अन्य Commercial Buyers पहले की तरह खुदरा पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद सकेंगे.
दिल्ली में नई EV Policy
दिल्ली सरकार की नई EV Policy लागू होने की तैयारी में है. इसका उद्देश्य.
- इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना
- चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना
- प्रदूषण कम करना
सरकार अगले चार वर्षों में इस क्षेत्र पर लगभग ₹15,000 करोड़ खर्च करने की योजना बना रही है.
10 बड़े बदलाव
| बदलाव | किस पर असर |
|---|---|
| LPG नियम | गैस उपभोक्ता |
| LPG कीमत | सभी परिवार |
| Aadhaar अपडेट | आधार धारक |
| रेलवे नियम | रेल यात्री |
| ITR | टैक्सपेयर्स |
| Passport फीस | विदेश यात्रा करने वाले |
| Credit Card | कार्डधारक |
| कारों की कीमत | नए खरीदार |
| पेट्रोल-डीजल नियम | Commercial Buyers |
| Delhi EV Policy | दिल्ली के वाहन खरीदार |
Also Read : जुलाई में भूलकर भी मिस न करें ये जरूरी टैक्स डेडलाइन, नहीं तो पड़ सकता है जुर्माना
