पुराने गानों के रीमेक से परेशान हुए संजय गुप्ता, बोले- 2046 में किस गाने का रीमिक्स बनाएंगे?

Sanjay Gupta On Bollywood Remake Songs: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में पुराने गानों और फिल्मों के लगातार बन रहे रीमेक पर अपनी चिंता जाहिर की है.

Sanjay Gupta On Bollywood Remake Songs: बॉलीवुड में इन दिनों पुराने सुपरहिट गानों को नए अंदाज रीमेक में पेश करने का एक नया ट्रेंड चल रहा है. हाल ही में आई कुछ बड़ी फिल्मों में 20 साल पुराने गानों को दोबारा नए वर्जन में रिलीज किया गया है. अब इस बात को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके बॉलीवुड की इस सोच पर सवाल उठाए हैं.

संजय गुप्ता ने बॉलीवुड की रीमेक गानें पर उठाए सवाल

संजय गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि “20 साल पहले के हर सुपरहिट गाने को रीमिक्स करके रिलीज किया जा चुका है. मेरी असली चिंता यह है कि 2046 में वे लोग किस गाने का रीमिक्स बनाएंगे? क्या रीमिक्स गानों का ही दोबारा रीमिक्स बनाएंगे?” दूसरे पोस्ट में डायरेक्टर ने दो ऑप्शन देते हुए लिखा कि “बॉलीवुड में फिल्मों के प्रीक्वल, सीक्वल, रीमेक और पुराने गानों के रीमिक्स बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाए. सिर्फ नए और ओरिजिनल आइडियाज को ही मंजूरी मिलनी चाहिए. तो क्या होगा? पहला, भारतीय सिनेमा का सबसे बेहतरीन दौर शुरू हो जाएगा. दूसरा, फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ 6 महीने में ही पूरी तरह से बंद हो जाएगी”.

यहां पोस्ट देखें

इन गानों का हाल ही में बना है नया वर्जन

आपको बता दें कि हाल ही में 1999 की मशहूर फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के सुपरहिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ का नया वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे वरुण धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है शामिल किया गया है. इसी तरह, साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के सुपरहिट गाने ‘एक ऊंचा लंबा कद’ का भी नया रीमेक वर्जन हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए रिलीज किया गया है.

जावेद अख्तर भी पहले जता चुके हैं अपनी नाराजगी

बॉलीवुड में लगातार पुरानी चीजों को कॉपी करने पर सिर्फ संजय गुप्ता ही नहीं, बल्कि देश के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं. हाल ही में एक फिल्म के गाने लिखने के दौरान उन्होंने कहा था कि आज की फिल्म इंडस्ट्री के पास नए विचारों की भारी कमी हो गई है. अब संजय गुप्ता के इस बयान ने बॉलीवुड के इस नए ट्रेंड पर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: विराट की जीत पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की रोमांटिक फोटो, ट्रॉफी संग दिखा कपल का क्यूट अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >