Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की वरुण धवन की फिल्म, सामने आया रनटाइम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की मच-अवेटेड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसका फाइनल रनटाइम भी सामने आ चुका है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दर्शक इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अब फिल्म की रिलीज़ से ठीक पहले मेकर्स और फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी रुकावट के पास कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल लंबाई यानी रनटाइम की जानकारी भी सामने आ गई है.

इतने घंटे की होगी फिल्म और मिला यह सर्टिफिकेट

सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट देकर पास किया है. इसका मतलब यह है कि फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं, लेकिन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की निगरानी जरूरी होगी. अगर इस फिल्म की लंबाई की बात करें, तो इसका फाइनल रनटाइम 136 मिनट 40 सेकेंड है. यानी यह फिल्म पूरे 2 घंटे, 16 मिनट और 40 सेकंड लंबी होने वाली है.

मृणाल और पूजा के साथ दिखेगी वरुण धवन की केमिस्ट्री

इस फिल्म में वरुण धवन एक नहीं बल्कि दो खूबसूरत हसीनाओं, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे. इन तीनों के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस शानदार फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता और बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तले रमेश तौरानी और गौरव बोस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिलहाल वरुण धवन और फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त है.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >