Video: मोदी के सामने बिहार की महिला ने भोजपुरी में गजब बोला, PM मुस्कुराते हुए बोले- आप तो बहुत सुपरफास्ट बोलती हैं

Bihar Election 2025: भोजपुर की धरती से आई जीविका दीदी रीता देवी ने जब पीएम मोदी से संवाद किया तो कार्यक्रम में आत्मीयता और अपनापन झलक उठा. तेज-तेज बोलकर योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया और माहौल को भावुक व यादगार बना दिया.

नरेंद्र मोदी और रीता देवी की तस्वीर

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की और 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर की. इस मौके पर भोजपुर की जीविका दीदी रीता देवी ने जब अपने अनुभव भोजपुरी में साझा किए तो पूरा संवाद और भी रोचक बन गया.

रीता देवी की बात सुन मुस्कुरा उठे पीएम मोदी

रीता देवी ने भोजपुरी में तेज-तेज बोलते हुए योजनाओं का ज़िक्र किया तो पीएम मोदी मुस्कुरा उठे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप कितनी जल्दी-जल्दी बोलती हैं, आपने तो इतनी सारी योजनाएं गिनवा दीं.” इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनसे उनकी पढ़ाई-लिखाई और परिवार के बारे में जानकारी ली और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. यह पल कार्यक्रम का सबसे भावुक और यादगार हिस्सा बन गया.

देश की बेटियां अब लड़ाकू विमान उड़ा रहीं

महिला संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने गर्व जताया कि देश की बेटियां न सिर्फ बड़ी संख्या में पुलिस और फोर्स में भर्ती हो रही हैं, बल्कि अब लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं. उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों को राष्ट्र की ताकत बताते हुए कहा कि सरकार लगातार उनकी तरक्की और सुरक्षा के लिए प्रयासरत है.

पीएम मोदी ने CM नीतीश की सराहना की

बिहार में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि एनडीए सरकार ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है. भोजपुर की रीता देवी और अन्य जीविका दीदियों की बातें सुनकर प्रधानमंत्री का आत्मीय जुड़ाव साफ झलक रहा था.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार की बहनों के लिए मोदी-नीतीश एकजुट, पीएम बोले- भाई को खुशी तब होगी जब बहन खुशहाल हो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >