Video: जब Tejashwi Yadav के सामने पुश-अप्स लगाए Bihari Tarzan 'राजा यादव', वीडियो हो रहा वायरल

Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पश्चिमी चंपारण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात फिटनेस आइकॉन और युवाओं में मशहूर ‘बिहारी टार्जन’ राजा यादव से हुई. इस मौके पर राजा ने तेजस्वी के सामने ही पुश-अप्स लगाकर सभी का ध्यान खींच लिया.

Voter Adhikar Yatra: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सामना एक अलग ही लोकप्रिय शख्सियत से हुआ. पश्चिमी चंपारण में तेजस्वी की मुलाकात फिटनेस आइकॉन और ‘बिहारी टार्जन’ कहे जाने वाले राजा यादव से हुई. मुलाकात की तस्वीर तेजस्वी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की और लिखा- “अपनी अद्भुत शारीरिक शक्ति, गति और सहनशक्ति के कारण मशहूर फिटनेस आइकॉन बिहारी टार्जन राजा यादव से उनके गृह जिले पश्चिमी चंपारण में भेंट-वार्ता.”

पुश-अप्स से जीता दिल

इस मौके पर राजा यादव ने तेजस्वी के सामने अपनी फिटनेस स्किल्स का प्रदर्शन किया. साथ ही कई पुश-अप्स लगाकर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान खींच लिया. उनकी ऊर्जा और स्टैमिना देखकर माहौल तालियों से गूंज उठा.

20 हजार पुश-अप्स, 20 किलोमीटर दौड़ रोजाना

राजा यादव अपनी फिटनेस को लेकर युवाओं के बीच खास पहचान रखते हैं. बताया जाता है कि वे प्रतिदिन लगभग 20 हजार पुश-अप्स करते हैं और करीब 20 किलोमीटर दौड़ते हैं. हाइवे पर उनकी दौड़ और करतबों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इनमें वे सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार गाड़ियों को भी पीछे छोड़ते नजर आते हैं.

पिता से मिला पहलवानी का संस्कार

राजा यादव बताते हैं कि उनके पिता कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं और फिटनेस की इस यात्रा की शुरुआत उन्हीं की प्रेरणा से हुई. कठोर ट्रेनिंग, अनुशासन और सकारात्मक सोच के चलते ही उन्होंने खुद को अलग मुकाम तक पहुंचाया. इसी कारण लोगों ने उन्हें ‘बिहारी टार्जन’ नाम से पुकारना शुरू कर दिया.

युवाओं में अलग क्रेज

युवाओं के बीच राजा यादव एक मोटिवेशनल आइकन बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनके करतबों के वीडियो लाखों बार देखे जाते हैं. उनकी मुलाकात से वोटर अधिकार यात्रा में भी एक नया आकर्षण जुड़ गया.

यात्रा का 13वां दिन

इधर, वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को अपने 13वें दिन बेतिया से निकलकर गोपालगंज पहुंची. इस बीच पश्चिमी चंपारण पड़ाव के दौरान राजा यादव ने तेजस्वी से भेंट की, जिसने यात्रा को एक अलग ही रंगत दे दी.

Also Read: CM नीतीश ने किया हॉकी एशिया कप ट्रॉफी का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >