पशुपति पारस पर ये क्या बोल गए तेजस्वी के MLC, बोले- इन पर चर्चा करना भी सही नहीं

Tejashwi Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं. 20 सितंबर को वैशाली में इसका समापन होगा. इसकी तैयारियों के बीच राजद एमएलसी सुनील सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA नेताओं को घेरा और तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की.

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा 20 सितंबर को वैशाली जिले में खत्म होगी. इसकी तैयारी में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आज राजद की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस मौके पर कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने इसी दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर बड़ा बयान दिया. सुनील सिंह ने पशुपति पारस को छोटा-मोटा आदमी बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर वह चर्चा करना भी उचित नहीं समझते. उनका यह बयान उस समय आया है जब तेजस्वी यादव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है.

चिराग पर तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील सिंह ने चिराग पासवान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजद को कांग्रेस का पिछलग्गू कहने वाले चिराग खुद अपने बारे में सोचें. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चिराग चलनी की तरह हैं जिसमें हजार छेद होते हैं. ऐसे में वे दूसरों पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी की तारीफ

तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा को लेकर सुनील सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोकामा में घोड़े पर सवार होकर यात्रा करने से तेजस्वी ने यह साबित कर दिया है कि वे हर काम करने में सक्षम हैं. उनकी 17 महीने की सरकार में पांच लाख लोगों को रोजगार मिला. तेजस्वी क्रिकेट खेल सकते हैं, घुड़सवारी कर सकते हैं, शतरंज खेल सकते हैं और राजनीति की बिसात भी बखूबी बिछा सकते हैं. सबसे अहम बात यह है कि वे वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते हैं.

ऐतिहासिक होगा समापन- सुनील सिंह

सुनील सिंह ने कहा कि 20 सितंबर को वैशाली में होने वाला अधिकार यात्रा का समापन ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि वैशाली ने आज तक ऐसा दृश्य नहीं देखा होगा और शायद आगे भी न देखे. हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे. भारी संख्या में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और किसान इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई रिकॉर्ड टूटेगा तो वह रिकॉर्ड भी तेजस्वी यादव ही तोड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >