मोदी की मां को गाली पर तेजस्वी यादव पर भड़के चिराग पासवान, कहा- ये राजद के माई-बहिन योजना की पहचान है…

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजद के राजनीतिक कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करना शर्मनाक है.

Chirag Paswan: राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. ताजा मामला उनके वैशाली के एक जनसभा से जुड़ा हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई. इस मामले में तेजस्वी और राजद समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. NDA के सभी नेता राजद नेता पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने तेजस्वी पर करारा हमला बोला है.

घटना को चिराग ने बताया शर्मनाक

चिराग पासवान ने X पर लिखा, “ये राजद के माई-बहिन योजना की पहचान है. एक बार फिर राजद के राजनीतिक कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह घटना राजद की ओछी मानसिकता को उजागर करती है, जिसे उनके शीर्ष नेतृत्व ने कभी गंभीरता से लिया ही नहीं. कहीं न कहीं ऐसे लोगों को मौन सहमति भी मिलती है. ये कोई पहली बार नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी यही घटना घटी थी जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की उपस्थिति में ही मुझे और मेरी मां के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.”

चिराग ने आगे लिखा, “उस वक्त यदि नेता प्रतिपक्ष ने अपने कार्यकताओं और समर्थकों को समझाया होता तो संभवतः पुनः आज प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता जी का इस तरीके से अपमान ना हुआ होता. माताओं – बहनों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल राजद की पहचान रही ही है. ऐसे में बिहार की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है. चुनाव नजदीक है , सबका जवाब बिहार की जनता अवश्य देगी.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार बीजेपी चीफ क्या बोले

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “तेजस्वी यादव की सभा में जिस तरह की घटना घटी, उसे बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. यह हार का डर है कि अब उनके मंचों से इस तरह के अपशब्द निकलने लगे हैं. जब किसी को हार का भय सताने लगता है तो वह इस तरह का माहौल बनाने लगता है. भाजपा के कार्यकर्ता इसका प्रतिकार करेंगे और बिहार की जनता इस तरह की राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी.”

इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्‍यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >