Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप ने बनाई नई पार्टी, बोले- महुआ से लड़ूंगा चुनाव, पीली टोपी और गमछा किया लॉन्च

Tej Pratap Yadav New Party: बिहार की सियासत में बड़ा धमाका करते हुए तेजप्रताप यादव ने नई राजनीतिक पार्टी "टीम तेजप्रताप" के गठन का ऐलान कर दिया है. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने खुद को महुआ से निर्दलीय उम्मीदवार घोषित किया और युवा केंद्रित एजेंडे के साथ नई सियासी राह पर चलने का संकल्प जताया.

Tej Pratap Yadav New Party: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है. शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि वे “टीम तेजप्रताप” नाम से एक नया राजनीतिक प्लेटफॉर्म बना रहे हैं और इसी बैनर तले आगामी विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे.

युवाओं की आवाज बनेगी टीम तेजप्रताप

तेजप्रताप ने साफ किया कि उनका यह मंच युवाओं की आवाज़ बनेगा और जिन लोगों में राजनीति करने का जुनून और समाज सेवा की भावना होगी, उन्हें वह समर्थन देंगे. उन्होंने कहा, “टीम तेजप्रताप एक मंच है, जो युवा सोच, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देगा. जो इन मुद्दों पर खरा उतरेगा, वही अगली सरकार बनाएगा.”

बिहार के युवा चाहते हैं बदलाव

इस दौरान उन्होंने अपने चाचा और जदयू नेता नीतीश कुमार पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “हमें पूरी उम्मीद है कि चाचा (नीतीश कुमार) इस बार सीएम नहीं बनेंगे. बिहार के युवा अब बदलाव चाहते हैं.”

कुछ लोगों को हो रही खुजली

तेजप्रताप ने एक बार फिर दोहराया कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे, जिसकी घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं. उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोगों को हमारी सक्रियता से खुजली हो रही है. वे गाल खुजलाते रहें, हम जनता के बीच में रहेंगे.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीली टोपी में दिखे तेजप्रताप

एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त सामने आया जब तेजप्रताप पहली बार पीली टोपी में दिखे. अब तक हरी टोपी में नजर आने वाले तेजप्रताप से जब टोपी के रंग बदलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “टीम तेजप्रताप के झंडे में हरा और पीला दोनों रंग हैं. यही हमारी विचारधारा और ऊर्जा का प्रतीक है.”

Also Read: ‘अपराधियों के आगे नतमस्तक है प्रशासन…’, चिराग पासवान बोले- मेरा बिहार जलता रहे और मैं चुप रहूं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >