Tej Pratap Yadav: रोहिणी पर चप्पल उठाने वाले पर आग बबूला तेजप्रताप, लालू यादव से बस एक इशारे का है इंतजार

Tej Pratap Yadav: रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध समाप्त करने की बात कही. उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया. जिसके बाद अब लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का गुस्सा भड़क उठा है. इसके साथ ही उन्होंने पिता लालू यादव से संकेत भी मांगे.

Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को लालू परिवार में एक और टूट हुई. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध तोड़ने की बात कही और उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले को लेकर अब लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव भड़क गये हैं.

‘मेरी बहन के साथ अपमान असहनीय’

दरअसल, इंस्टाग्राम पर जनशक्ति जनता दल के जरिये एक पोस्ट शेयर किया गया. उस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा, कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया. लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदो, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी.

‘जयचंदों ने तेजस्वी की बुद्धि पर डाला पर्दा’

इसके आगे यह भी लिखा, जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है. जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है. इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है. इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा. समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है.

लालू यादव से किया ये आग्रह

इसके आगे लालू यादव को लेकर लिखा कि मैं माननीय RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद जी से आग्रह करता हूं. पिता जी, एक संकेत दीजिए, आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी. यह लड़ाई किसी दल की नहीं परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है. आखिर में लिखा, तेजप्रताप यादव, एक बेटा और भाई.

पार्टी-परिवार से निकाले गये थे तेज प्रताप यादव

इंस्टाग्राम पोस्ट में पार्टी के नाम के नीचे ‘बहन के लिये’ भी लिखा गया है. इस तरह से रोहिणी आचार्य के बयान के बाद तेज प्रताप यादव का गुस्सा भड़क उठा है. लेकिन, क्या कुछ वे एक्शन लेते हैं, यह देखना होगा. मालूम हो, अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था. जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई और महुआ से चुनाव लड़ा. लेकिन, तेज प्रताप यादव चुनाव हार गये.

Also Read: बिहार चुनाव में करारी हार के बीच लालू परिवार में नई दरार, रोहिणी आचार्या ने राजनीति और परिवार दोनों से रिश्ता तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >