विदेश में समय बिताने वाले छठ के बारे में कैसे जानेंगे, तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Bihar Election 2025: जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी के छठ पूजा और प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान पर कहा कि जो व्यक्ति विदेश में समय बिताता है, उसे भारतीय संस्कृति और छठ जैसे पवित्र त्योहार की असली भावना का ज्ञान नहीं हो सकता.

Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल (JJD) चीफ तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी और छठ पूजा को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति विदेश में समय बिताता है, उसे छठ पूजा की असली भावना का ज्ञान कैसे होगा? पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, “राहुल गांधी को छठ पर्व के बारे में क्या जानकारी है? क्या उन्होंने कभी इस त्योहार को मनाया है? जो व्यक्ति देश छोड़कर विदेश चला जाता है, उसे हमारी संस्कृति और परंपराओं की समझ कैसे होगी?”

मुकेश सहनी कौन हैं?

तेज प्रताप के साथ-साथ एनडीए नेताओं ने भी राहुल गांधी के इस बयान पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि वे खुद राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते. जब पत्रकारों ने तेज प्रताप से मुकेश सहनी के उस बयान पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे तेज प्रताप को नहीं जानते, तो तेज प्रताप ने पलटकर कहा, “मुकेश सहनी कौन हैं?” जब बताया गया कि वे महागठबंधन की ओर से डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार हैं, तो तेज प्रताप ने दोहराया, “हम उन्हें नहीं जानते.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में चल रही जेजेडी की लहर

बिहार चुनाव पर बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, “आज बिहार में जनशक्ति जनता दल की लहर चल रही है. हमारी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन की समस्या खत्म की जाएगी. हमारी पार्टी बिहार के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है. हमारा लक्ष्य बिहार में एक नई व्यवस्था और नई सोच के साथ बदलाव लाना है. इसके लिए हम लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.”

तेज प्रताप यादव इस बार अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से चुनाव मैदान में हैं और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं. वे लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क में हैं.

इसे भी पढ़ें: मंच पर भाषण दे रहे थे चिराग, तभी मोदी ने रूडी के कान में कुछ कहा, राम मंदिर का भी हुआ जिक्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >