CM Nitish के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री पर JDU का बड़ा बयान, संजय झा ने साफ किया सबकुछ

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बीते कुछ दिनों से उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब यह कयास लगने लगे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रख सकते हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें 'बिहार का भविष्य' बताया. लेकिन अब जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल उस वक्त और तेज हो गई जब बीते कुछ दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं. न केवल पार्टी के भीतर से बल्कि उनके समर्थकों द्वारा भी इस विचार को खुलकर समर्थन मिल रहा था. पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में निशांत को ‘बिहार का भविष्य’ और ‘विकास पुरुष का बेटा’ बताया गया. जिससे यह संकेत और मजबूत हो गया था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.

सभी अटकलों पर जदयू ने लगाया विराम

लेकिन अब इन अटकलों पर जदयू ने विराम लगा दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने स्पष्ट किया है कि निशांत कुमार के राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “अभी निशांत कुमार के राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से सक्रिय हैं और अगला चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.”

इस बयान से उन कयासों पर पानी फिर गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि जदयू नेतृत्व में बदलाव हो सकता है और निशांत कुमार को आगे लाने की तैयारी हो रही है.

हाल ही में JDU विधायक ने दिया था संकेत

बता दें कि जदयू विधायक गोपाल मंडल ने हाल ही में बयान दिया था कि यदि निशांत कुमार पार्टी में सक्रिय नहीं होते हैं, तो जदयू में टूट की स्थिति आ सकती है. उन्होंने कहा था कि “निशांत ही पार्टी को संभाल सकते हैं और उनका राजनीति में आना अब जरूरी हो गया है.”

पटना में समर्थकों द्वारा लगाया गया था पोस्टर

इस बीच, समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों में निशांत कुमार को ‘ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी’ बताया गया. इन पोस्टरों में यह भी लिखा गया था कि वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार की कार्यशैली के वारिस हैं.

निशांत की राजनीतिक एंट्री अभी मूल धरातल से दूर

हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से आए ताजा बयान ने फिलहाल यह स्पष्ट कर दिया है कि निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री की सारी अटकलें अभी मूल धरातल से दूर हैं. ऐसे में बिहार की सियासी फिजाओं में जो गर्मी निशांत कुमार के नाम पर चढ़ रही थी, वह अब थमती नजर आ रही है.

Also Read: Bihar Election 2025: ‘गरीब जनता को कुर्सी पर बैठाएंगे…’, तेज प्रताप यादव बोले- युवाओं को मौका मिलेगा तो बदलेगा बिहार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >