Gurua Vidhan Sabha Chunav 2025: 2020 में RJD की वापसी, पिछले चुनावों में BJP और RJD के बीच रहा मुकाबला

Gurua Vidhan Sabha Chunav 2025: गुरुआ ने हमेशा ही बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है. इस सीट पर पिछले तीन चुनावों का मुकाबला खासा रोमांचक रहा है, जिसमें 2015 और 2010 में भाजपा ने बाजी मारी थी, जबकि 2020 में RJD ने वापसी की है.

Gurua Vidhan Sabha Chunav 2025: गया जिले की प्रमुख विधानसभा सीट गुरुआ ने हमेशा ही बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है. 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विनय कुमार यादव ने भाजपा के राजीव नंदन को पराजित कर जोरदार वापसी की. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में यादव, मुस्लिम, राजपूत, कोइरी, रविदास और पासवान जाति समुदायों की संख्या चुनावी परिदृश्य को प्रभावित करती है. 

इस सीट पर होता है सबसे ज्यादा मतदान 

इस सीट पर पिछले तीन चुनावों का मुकाबला खासा रोमांचक रहा है, जिसमें 2015 और 2010 में भाजपा ने बाजी मारी थी, जबकि 2020 में RJD ने वापसी की है. मतदान प्रतिशत भी इस सीट की ताकत का परिचायक है, जो कई बार बिहार के औसत से अधिक रहा है, उदाहरण के तौर पर 1990 में यहाँ 76.34% मतदान दर्ज हुआ था. 

पिछले तीन विधानसभा चुनावों का परिणाम

वर्षविजेता उम्मीदवारपार्टीहारने वाले उम्मीदवारपार्टी
2020विनय कुमार यादवRJDराजीव नंदनBJP
2015राजीव नंदन दांगीBJPरामचंद्र प्रसाद सिंहJDU
2010सुरेंद्र प्रसाद सिन्हाBJPशकील अहमद खानRJD

अब तक 14 चुनाव देख चुका है विधानसभा 

इस सीट पर अब तक 14 चुनाव हो चुके हैं, जहां विभिन्न पार्टियों ने जीत हासिल की है, लेकिन पिछली बार RJD ने मजबूत पकड़ बनाई है. आगामी चुनावों में गुरुआ विधानसभा सीट पर सभी पार्टियों की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि यह सीट बिहार के राजनीतिक समीकरण को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >