लालू यादव ही संभालेंगे टिकट बांटने का काम, RJD संसदीय दल का फैसला, जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान

Bihar RJD Ticket: लालू यादव ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट, कैंडिडेट चुनने से लेकर सिंबल बांटने का काम करेंगे. राजद नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में लालू यादव के नाम पर मुहर लगी.

Bihar RJD Ticket: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद के सीट और प्रत्याशी का चयन पार्टी के चीफ लालू यादव ही करेंगे. शुक्रवार को पटना में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राजद संसदीय दल की बैठक में लालू यादव को आगामी चुनाव में पार्टी का चिह्न बांटने के लिए चुना गया. बैठक के बाद लालू यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और प्रदेश में तेजस्वी सरकार बनेगी.

दोनों संसदीय दल की हुई बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को राबड़ी देवी के आवास पर बैठकों का दौर चला. पहले प्रदेश संसदीय दल फिर केंद्रीय संसदीय दल की बैठक हुई. इसमें लालू यादव और तेजस्वी यादव शामिल हुए. पार्टी के राज्य संसदीय दल ने लालू यादव को सीट और कैंडिडेट चयन के लिए ऑथराइज्ड करने का प्रस्ताव दिया. फिर इस प्रस्ताव को केंद्रीय संसदीय दल से भी पारित कराया गया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

RJD करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार चुनाव को लेकर राजद शुक्रवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस बार सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. राजद इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में होगी. लालू यादव की पार्टी सबसे अधिक 130 सीट, कांग्रेस 55 से 60 सीट, मुकेश सहनी की VIP 25 सीट और सीपीआई वामदल 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

पशुपति पारस की पार्टी के लिए राजद और कांग्रेस रास्ता बनाएगी. ऐसे में इस पार्टी को 4 से 5 सीट मिलने की बात कही जा रही है. ये सीट राजद और कांग्रेस से कोटे से दी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर से मिली ज्योति सिंह, टिकट मिलने पर हुआ बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >