Tejashwi Yadav: करारी हार के बाद RJD में मंथन, तेजस्वी फिर बने विधायक दल के नेता

Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद RJD ने सोमवार को समीक्षा बैठक कर नतीजों पर चर्चा की. पार्टी नेताओं ने माना कि जनता तक संदेश सही तरीके से नहीं पहुंच पाया. सभी विधायकों ने तेजस्वी यादव को फिर से विधानमंडल दल का नेता चुन लिया.

Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी RJD ने सोमवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा की गई और माना गया कि पार्टी जनता तक अपना संदेश प्रभावी तरीके से नहीं पहुंचा पाई. बैठक के बाद RJD नेता संजीव कुमार ने बताया कि सभी विधायकों ने तेजस्वी यादव को एक बार फिर विधानमंडल दल का नेता चुन लिया है.

नतीजे सामान्य नहीं लग रहे- RJD नेता संजीव कुमार

संजीव कुमार ने कहा कि यह नतीजे सामान्य नहीं लगते और बिना किसी गड़बड़ी के ऐसा संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम को कोर्ट में चुनौती देने की भी योजना बन रही है. बैठक में संगठन को फिर से मजबूत करने और जमीन पर सक्रिय होने का निर्देश दिया गया.

चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी दिख रही- जगदानंद सिंह

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी दिख रही है. उन्होंने कहा कि इतने खराब परिणाम की उम्मीद किसी को नहीं थी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का खेल स्वीकार नहीं है. बैठक में तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या रहा महागठबंधन का हाल

बैठक में जीतने और हारने वाले दोनों तरह के उम्मीदवार शामिल हुए. बिहार चुनाव में महागठबंधन को भारी नुकसान झेलना पड़ा. RJD सिर्फ 25 सीटों तक सिमट गई, कांग्रेस को छह सीटें मिलीं, जबकि माले को दो सीटें मिलीं. इंक्लुसिव पार्टी और माकपा को एक-एक सीट मिली, जबकि VIP का खाता भी नहीं खुला.

इसे भी पढ़ें: Patna DM ने जारी किया आदेश, सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >