रामगढ़: TSPC ने ली पतरातू के कोयला कारोबारियों पर फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- "खून बहना अभी बाकी है''

Ramgarh Coal Trader Firing: रामगढ़ के पतरातू में कोयला कारोबारियों पर एके-47 से फायरिंग की जिम्मेदारी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने ली है. संगठन ने प्रेस रिलीज जारी कर हजारीबाग और रामगढ़ के कई कारोबारियों को जान से मारने की धमकी दी है.

Ramgarh Coal Trader Firing, रामगढ़: रामगढ़ स्थित पतरातू सरैया टोला के कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू व सयाल रोड सेल समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर बुधवार की रात एके-47 से फायरिंग करने की जिम्मेवारी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने ली है. इस बाबत संगठन के निर्भय जी ने प्रेस रिलीज जारी किया है. कहा है कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनवाई है. खून बहना अभी बाकी है. पूर्व में भी चेतावनी दी गयी थी. इसे इन लोगों ने नजरअंदाज किया. इसके परिणामस्वरूप यह अलार्म बजाया गया है. इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जायेगा.

हजारीबाग के आधा दर्जन कारोबारियों को भी चेतावनी

बयान में बरका-सयाल क्षेत्र की आउटसोर्सिंग कंपनियों समेत रामगढ़ व हजारीबाग जिले के आधा दर्जन चर्चित कोयला कारोबारियों को भी नाम के साथ चेतावनी दी गयी है. कहा है कि सभी एक-47 के निशाने पर हो. जल्द संपर्क नहीं किया, तो उरीमारी, भुरकुंडा, सौंदा, बरकाकाना व रामगढ़ की धरती लाल कर दी जायेगी. इधर, गोलीबारी कांड के बाद गुरुवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार जांच के लिए पहुंचे. दोनों कारोबारियों से मिले व घटना के संबंध में पूछताछ की. मौके पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक निर्देश दिया.

Also Read: कोयला कारोबारियों के घर फायरिंग पर DIG सख्त: रामगढ़ SP को SIT गठन का निर्देश, अपराधियों की खैर नहीं

निष्क्रिय हो गयी है पुलिस : विधायक

विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा है कि रामगढ़ जिले की पुलिस निष्क्रिय हो गयी है. अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. पुलिस की निष्क्रियता के कारण महीनों बाद भी अपराधी पकड़े नहीं जाते हैं. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है.

Also Read: लोहरदगा में टला बड़ा विवाद: अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने खुलवाया रास्ता, आपसी सहमति से हुआ दाह-संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >