Prashant Kishor: पीके की पार्टी जन सुराज क्यों रही शून्य पर? पार्टी अध्यक्ष ने बताई हार की असली वजह

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज एक भी सीट नहीं जीत सकी. उन्होंने दावा किया था कि इस बार जन सुराज को बिहार की जनता आशीर्वाद देगी और सरकार बनते ही शराबबंदी कानून को खत्म कर देंगे. अब पार्टी को शून्य सीट मिलने पर पार्टी के मुखिया उदय सिंह ने सफाई दी है.

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी. एनडीए भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटा. पार्टी को उम्मीद थी कि उसे लगभग 15 प्रतिशत वोट मिलेगा, लेकिन उसके हिस्से सिर्फ 4 प्रतिशत वोट आए. इस करारी हार के कारणों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी परिणामों की समीक्षा कर रही है और जन सुराज अपने मुद्दों को लेकर लगातार आगे बढ़ता रहेगा.

अंत में वोट NDA के पक्ष में चले गए

पटना में उदय सिंह ने स्पष्ट किया कि जन सुराज चुनावी नतीजों से निराश नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से किए जा रहे जनसंवाद और जमीनी मेहनत के बावजूद एक भी सीट न मिलना कई सवाल खड़े करता है. उदय सिंह ने दावा किया कि जनता ने पार्टी के एजेंडे को स्वीकार किया, लेकिन अंत में वोट एनडीए के पक्ष में चले गए.

उन्होंने कहा कि लोगों में यह भय था कि कहीं राजद सत्ता में वापसी न कर ले. इसी आशंका में जन सुराज को मिलने वाले काफी वोट अंतिम समय पर एनडीए की ओर शिफ्ट हो गए. उनका कहना था कि कांग्रेस से लोगों को उतनी चिंता नहीं थी, लेकिन लालू यादव और राजद की वापसी को लेकर मतदाताओं में गहरी आशंका थी. इसलिए एनडीए के पक्ष में मतदान हुआ.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले उदय सिंह

उदय सिंह ने कहा, “हम चुनाव परिणाम देख रहे हैं और यह हमारे लिए एक सबक है कि हम अपने मतदाताओं को इतना आश्वस्त नहीं कर पाए कि वे हमें एक विकल्प के रूप में देखें, अंत में जब वे RJD से डर गए तो वे NDA की ओर चले गए. NDA को इतना बड़ा बहुमत मिलने के पीछे का कारण यह है कि सरकार ने जिस तरह का पैसा बांटा है वह अप्रत्याशित है और इससे बिहार पर बहुत अधिक बोझ पड़ने वाला है.”

उन्होंने कहा, “हम बिल्कुल निराश नहीं हैं, हम इसी दृढ़ संकल्प के साथ काम करते रहेंगे. न हम JDU के कहने पर राजनीति में आए थे और न ही उनके कहने पर हम राजनीति छोड़ेंगे, जब तक बिहार को नहीं बदलेंगे हम ऐसे ही चलते रहेंगे.”

इसे भी पढ़ें: BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को सस्पेंड करते हुए थमाया कारण बताओ नोटिस, पूछा- क्यों ना करें पार्टी से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >