मछली-चावल के भोज में शामिल होंगे राहुल-तेजस्वी, प्रभात खबर संवाद में मुकेश सहनी का एक और बड़ा ऐलान

Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी जताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी और मल्लाह समाज चाहता है कि उनका बेटा डिप्टी सीएम बने. उन्होंने खुलासा किया कि पिछले चुनाव में मुझे डिप्टी सीएम बनने का ऑफर मिला था. साथ ही मछली-चावल के भोज का भी ऐलान किया.

Prabhat Khabar Samvad: पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में वीआईपी पार्टी के प्रमुख और मल्लाह समाज के नेता मुकेश सहनी ने उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में वीआईपी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सहनी ने खुलासा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें डिप्टी सीएम पद का ऑफर मिला था और चाहें तो 5 विधायकों के साथ आरजेडी में जा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

मल्लाह का बेटा बने डिप्टी सीएम- मुकेश सहनी

सहनी ने यह भी स्वीकार किया कि गठबंधन तोड़ने में उन्होंने जल्दबाजी कर दी थी. उन्होंने दावा किया कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान वीआईपी की ताकत सबने देखी है और इस यात्रा ने उनके समाज की राजनीतिक हैसियत को मजबूती दी है. सहनी ने कहा, “हमारा पूरा समाज चाहता है कि मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बने.”

19 तारीख को पूरे बिहार में मछली-चावल का भोज

कार्यक्रम में मुकेश सहनी ने ऐलान किया कि अगले 19 तारीख़ को पूरे बिहार में मछली-चावल का भोज किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल होंगे. लेकिन बीजेपी को हम इससे दूर रखेंगे. धर्म और आस्था पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा पूजा-पाठ और परंपराओं का पालन करते रहे हैं. लेकिन बीजेपी जिस तरह राम के नाम पर समाज में डर और बंटवारा करती है जो गलत है. उन्होंने कहा कि प्रभु राम का विचार इतना संकीर्ण नहीं हो सकता कि तलवार और अश्लील गीतों के साथ जुलूस निकाला जाए.

Also Read: प्रभात खबर संवाद में तेजस्वी का हमला! बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार पर जमकर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >