PM Modi Bihar Visit Live: कांग्रेस-RJD को PM मोदी ने दी चुनौती, बोले- कोई इन घुसपैठियों को बचा नहीं पाएगा

PM Modi Live Update from Purnia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और 35,561 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी. वे 1 वंदे भारत और 3 अमृत भारत ट्रेनों को भी रवाना करेंगे. लगभग 4 लाख लोगों की भीड़ अपेक्षित है. सुरक्षा के लिए 5 हजार जवान और CCTV कैमरे लगाए गए हैं.

PM Modi Live in Bihar: PM नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. थोड़ी देर में PM एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर दूर सीसाबाड़ी सिकंदरपुर स्थित SSB ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे. वे आज 1 वंदे भारत और 3 अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. जनसभा में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद रहेंगे. PM की जनसभा को देखते हुए IB, CID और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. 5 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishant kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >