PM Modi Bihar Visit Live: आनेवाला वक्त पूर्वी भारत का, पीएम मोदी ने विकसित बिहार की जतायी जरूरत

PM Modi Bihar Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में अपने संबोधन में कहा कि आनेवाला समय पूर्वी भारत का है. पूर्वी भारत को आगे ले जाने के लिए बिहार को विकसित करना जरूरी है. इससे पहले पीएम मोदी बिहार में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम के इस दौरे से बिहार में खुशी का माहौल है.

PM Modi Bihar Visit Live: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया. वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ ओपन जीप में रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार में 7217 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सभा में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के 40 हजार लाभार्थियों के खाते में किस्त जारी की.

Also Read: नीतीश कुमार ने गिराया विपक्ष पर ‘ठनका’, तेजस्वी यादव के कई मुद्दे एक के बाद एक झुलसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >