Jyoti Singh Reaction: पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का काराकाट हारने पर आया पहला रिएक्शन, जानिये क्या बोली

Jyoti Singh Reaction: पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने विधानसभा चुनाव हारने पर बड़ा रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, 25 हजार से ज्यादा काराकाट की जनता ने उन्हें वोट दिया, जिसे वो जनता का आशीर्वाद मानती हैं. काराकाट में निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह 23469 वोट लाकर तीसरे पॉजिशन पर रही.

Jyoti Singh Reaction: काराकाट विधानसभा सीट से पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा. लेकिन वे चुनाव हार गई, जिसके बाद उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर काराकाट के लोगों से बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, 25 हजार से ज्यादा बिहार की जनता ने उन्हें वोट दिया, जिसे वो जनता का आशीर्वाद मानती हैं.

काराकाट की जनता ने दिल से स्वीकारा

इसके साथ ही ज्योति सिंह ने यह भी कहा, काराकाट की जनता ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने जो प्यार और समर्थन दिया, वो मेरे लिये सम्मान के काबिल है. यहां के लोगों ने हमेशा मुझे बेटी की तरह प्यार दिया. चुनाव में 25 हजार से भी ज्यादा वोट मिला, इससे पता चलता है कि काराकाट की जनता ने हमें दिल से स्वीकार किया है.

जनसुराज के प्रत्याशी पर दिया रिएक्शन

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, विधानसभा का चुनाव वह जीतने या फिर हारने के लिये नहीं लड़ रही थी. जनसुराज पर भी इस दौरान ज्योति सिंह ने रिएक्शन दिया. ज्योति सिंह ने कहा, निर्दलीय ही चुनाव लड़ने के बावजूद यहां की जनता ने मुझे जनसुराज के प्रत्याशी से ज्यादा वोट दिया. इसके साथ ही यहां की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है. वह बेहद खास है.

काराकाट की जनता को कहा धन्यवाद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्योति सिंह ने काराकाट की जनता को धन्यवाद कहा. इसके साथ ही कहा, यह पूरी प्रक्रिया काराकाट के लोगों से रिश्ते को बेहतर और मजबूत करने का था. साथ ही उन्होंने आगे लगातार काराकाट के लोगों के पक्ष में काम करते रहने की बात कही. इस तरह से ज्योति सिंह ने काराकाट की जनता से बड़ी बात कही.

चुनाव से पहले विवादों में रही ज्योति सिंह

दरअसल, राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल काराकाट विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा था. खासकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण यह सीट हॉट सीट मानी जा रही थी. इसके साथ ही पवन सिंह को लेकर भी विवादों के कारण ज्योति सिंह चर्चा में रही थी.

Also Read: Ritu Jaiswal Constituency Result: तेजस्वी की प्रत्याशी से आगे निकलीं रितु जायसवाल, हार के बाद क्या बोली?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >