काउंटिंग से पहले पटना DM ने जारी किया आदेश, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Patna School Closed: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा से पहले पटना प्रशासन ने अहम फैसला लिया है. 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के दिन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

Patna School Closed: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा का समय अब करीब है. पटना जिले की सभी 14 सीटों की मतगणना कल, 14 नवंबर को की जाएगी. इसके लिए मुख्य मतगणना केंद्र एएन कॉलेज को बनाया गया है, जहां सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. प्रशासन ने मतगणना के दिन सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाया है. पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी (District Administration Patna) ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों को 14 नवंबर को बंद रखने का निर्देश दिया है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना के दौरान एएन कॉलेज और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. शहर के कई रूटों पर ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा ताकि चुनावी कार्य से जुड़े वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न आए. छात्रों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

आदेश में क्या कहा गया

जारी आदेश में कहा गया पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 12वीं तक की कक्षाएं 14 नवंबर को स्थगित रहेंगी. यह अवकाश केवल एक दिन के लिए रहेगा और मतगणना के बाद रेगुलर क्लास फिर से शुरू हो जाएगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: रिजल्ट से पहले JDU ऑफिस के आगे लगा पोस्टर, नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा- टाइगर अभी जिंदा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >