Parihar Vidhan Sabha: गायत्री देवी की लगातार जीत, RJD लगातार तीन बार नाकाम

Parihar Vidhan Sabha: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित परिहार विधानसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई और तब से यह बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. 2010 से लेकर अब तक हुए तीनों विधानसभा चुनावों में भाजपा ने लगातार जीत हासिल की है. वर्तमान में यहां से गायत्री देवी विधायक हैं, जिन्होंने लगातार दो बार जीत हासिल की है.

Parihar Vidhan Sabha: बिहार के सीतामढ़ी जिले का परिहार विधानसभा सीट एक अहम सीट के तौर पर जाना जाता है. इस सीट का गठन 2008 में हुआ था. बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से इस सीट को शुरुआत से ही भाजपा का गढ़ मानी जाती है. 2008 के बाद 2010 के विधानसभा चुनाव में BJP के राम नरेश यादव, 2015 और 2020 में लगातार BJP की गायत्री देवी विधायक बनती आयीं है. आरजेडी 3 बार से लगातार यहां चुनाव हार रही है.

2010 में भाजपा को 32987, 2015 में 66388 और 2020 में 73420 वोट मिले थे. इस सीट से 2020 विधानसभा चुनाव में 14 उम्मीदवार विधायक पद के लिए खड़े थे.

विधायक का परिचय

विधायक गायत्री देवी का जन्म 1 जनवरी 1964 कोयी भरवां, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ था. गायत्री देवी कक्षा नौवीं पास है और उनके 3 बेटें है. उन्होंने साल 1990 में राजनीति में एंट्री लिया था.

विधायक बनने से पहले वे भाजपा की महामंत्री और महिला मोर्चा की आगुआ रह चुकी. गायत्री देवी के पति राम नरेश प्रसाद यादव ही 2010 में इस सीट से विधायक बने थें. सूचना के अनुसार कथित आपराधिक मामलों के कारण उनका चुनाव प्रभावित हुआ था जिसके बाद भाजपा ने उनकी पत्नी को 2015 में टिकट दिया था.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मतदाताओं की संख्या

इस विधानसभा सीट में कुल 331669 मतदाता है जिसमे से करीब 174718 पुरुष वोटर है और 156927 महिला वोटर है. सरकारी डेटा के अनुसार परिहार विधानसभा क्षेत्र में सोनबरस, दोसतिया, सोनबरसा, बिशुनपुर अधार, पुरंधा राजवारा पुरवी, पुरंधा राजवारा पाश्चिमी, इंदरवा, भलुआहा, सिंघवाहिनी, पिपरा परसैन, मढिया और जयनगर ग्राम पंचायतें शामिल हैं.

इस सीट पर जातीय समीकरण भी अहम भूमिका निभाते हैं. यादव और मुस्लिम समुदायों की अच्छी-खासी संख्या यहां पर देखी जाती है. खासकर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को देखते हुए RJD हर चुनाव में यहां अपनी रणनीति बनाती रही है, लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिली है.वहीं बीजेपी की पकड़ खासकर अति पिछड़े वर्गों और महिलाओं में मजबूत मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >