भून्ना मियां को पहले मारी गोली फिर गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, एक महीने पहले भी हुआ था हमला

Motihari News: पूर्व नक्सली भून्ना मियां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा हाई स्कूल के पास की है. मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी 45 वर्षीय भून्ना मियां के रूप में हुई है.

Motihari News, सुजीत पाठक: मोतिहारी में पूर्व नक्सली भून्ना मियां की हत्या से बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने बताया कि इसपर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है. पिछले वर्ष 25 अक्टूबर को भी मोतिहारी से घर लौटते समय छौड़ादानो थाना क्षेत्र में बदमाशों ने उन्हें गोली मारी थी, जो उनकी पीठ में लगी थी. करीब एक महीने के इलाज के बाद उनकी जान बची थी.

इस बाद नहीं बच पाया

इस बार अपराधियों ने पहले भून्ना मियां को गोली मारी और फिर गला रेत कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई नूर आलम ने बताया कि सुबह भून्ना मियां तालाब में पाली गई मछलियों को दाना डालने जा रहे थे. तभी स्कूल के पास स्थित राजेंद्र पासवान के घर में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. पहले गोली मारी और फिर गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया.

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक भून्ना मियां की मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

85 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार दरपा थाना क्षेत्र के हरेंद्र सिंह की 85 बीघा जमीन पर वर्षों से नक्सलियों की नजर रही है. बताया जाता है कि भून्ना मियां उस जमीन की देखरेख कर रहे थे और पूर्व में भी इसी कारण उनके ऊपर हमला हुआ था. भूमि विवाद के कारण ही उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है.

हत्यारों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने पुष्टि की है कि पूर्व नक्सली भून्ना मियां की हत्या कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: सीमांचल की सीटों पर फिर नजरें टिकाएगी AIMIM, 2020 में मिली थी 5 सीटें, फिर लड़ सकती है अकेले चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >