Anant Singh: 'बढ़िया काम नहीं की, चुनाव नहीं लड़ेगी', पत्नी नीलम सिंह पर भड़के छोटे सरकार

Anant Singh: जेल से बाहर आने के बाद मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजनीतिक बयानबाजी से माहौल गर्मा दिया है. 2025 में खुद चुनाव लड़ने का एलान करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव को ललकारा और पत्नी नीलम देवी के काम पर असंतोष जताया.

Anant Singh: मोकामा के चर्चित विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले 2025 में मोकामा सीट से खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे मोकामा से चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जमानत जब्त कर देंगे. अब अनंत सिंह ने अपने ही गढ़ की मौजूदा विधायक और पत्नी नीलम देवी पर भी निशाना साधा है. उनका कहना है कि नीलम देवी ने काम नहीं किया और जनता से नहीं मिली जुली.

पत्नी नीलम पर क्या बोले

मीडिया से बातचीत में जब पत्नी को दोबारा चुनाव लड़ाने के सवाल पर पूछा गया तो अनंत सिंह ने साफ कहा, “नहीं, बढ़िया काम नहीं किया. गुस्सा नहीं है, लेकिन जनता से मेल-जोल नहीं रखा.” पत्नी के खिलाफ बोलने पर सवाल करने पर उन्होंने कहा, “पत्नी रहे खचरी तो उसका कहें शुद्धा. कोई खचर है तो शुद्धा कहें.” घर लौटने पर पत्नी के नाराज होने की बात पर भी उन्होंने जवाब दिया, “जो कहा है, वाजिब कहा है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लगातार जीतते आए हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. इस साल जनवरी में मोकामा के पचमहला इलाके में गोलीबारी के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था. 5 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी.

अनंत सिंह 2005 से 2020 तक लगातार पांच बार मोकामा विधानसभा सीट से जीते. 2022 में एके-47 मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई. इसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर विधायक बनीं. 2019 में भी अनंत सिंह ने नीलम को कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़वाया था, लेकिन वह ललन सिंह से हार गई थीं.

इसे भी पढ़ें: जून 2026 तक पूरा हो जायेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर को मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी

फिर से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार

जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के दौरान नीलम देवी ने राजद छोड़कर सरकार का समर्थन किया. अगस्त 2024 में अनंत सिंह एके-47 मामले में बरी हो गए, लेकिन जनवरी 2025 में पचमहला गोलीकांड में फिर जेल जाना पड़ा. अब जमानत पर बाहर आकर वे एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >