Anant Singh Arrest: 'अनंत सिंह के खिलाफ रची गई साजिश, जल्द होगा पर्दाफाश', बाहुबली नेता के लिये प्रचार में उतरे ललन सिंह

Anant Singh Arrest: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मोकामा पहुंचे जहां उन्होंने जेल में बंद जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिये वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया कि अनंत सिंह के खिलाफ साजिश रची गई. जल्द ही मामले में पर्दाफाश किया जायेगा.

Anant Singh Arrest: बाहुबली नेता और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिये मोकामा में प्रचार के लिये केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उतरे. इस दौरान उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की. साथ ही दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान भी दिया. ललन लिंह ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी को एक षड्यंत्र बताया. साथ ही कहा, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

अनंत सिंह के लिये ललन सिंह ने किया प्रचार

मोकामा में ललन सिंह ने अनंत सिंह के लिये जोरदार प्रचार-प्रसार किया. यूं कहा जाए तो मोकामा में अनंत सिंह के जेल जाने के बाद ललन सिंह ने कमान संभाल ली है. इस दौरान ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह कहा, 30 अक्टूबर की घटना के बाद पुलिस और प्रसाशन की टीम तुरंत वहां पहुंची और पूरी तत्परता के साथ मामले में जांच-पड़ताल की गई. साथ ही तुरंत एक्शन भी लिया गया.

जल्द ही षड्यंत्र का होगा पर्दाफाश

ललन सिंह ने यह भी कहा, ईमानदारी से सरकार ने कार्रवाई की है और कानून का हमने सम्मान किया है. आज वो यानी कि अनंत सिंह नहीं हैं तो मैंने चुनाव की कमान संभाल ली है. ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया कि जो कुछ भी हुआ है, उसमें बड़ी साजिश रची गई है. यह घटना अपने आप नहीं हुई है. इस पूरी घटना में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. जल्द ही षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जायेगा. ललन सिंह के इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

लोगों से अनंत सिंह के लिये मांगा समर्थन

ललन सिंह ने लोगों के बीच यह भी कहा कि हम सबको मनोबल ऊंचा रखना है और जो लोग षड्यंत्र रच रहे हैं, उन्हें जवाब देना है. यह तब होगा जब आप तीर छाप पर बटन दबा कर अनंत सिंह को वोट करेंगे. इस तरह से देखा गया कि अनंत सिंह के लिये ललन सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी है. मालूम हो, अनंत सिंह की गिरफ्तारी शनिवार देर रात को हुई. जिसके बाद से सियासी पारा चढ़ गया है और लगातार बयानबाजी हो रही.

Also Read: Anant Singh: 14 दिन के लिये जेल में बंद अनंत सिंह से मुलाकात करने पर लगी रोक, नहीं मिलेगी विशेष सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >