Maithili Thakur Big Update: अलीनगर जीतने के बाद मैथिली ठाकुर का एक्शन मोड ऑन, बोली- अब काम करने का समय आ गया

Maithili Thakur Big Update: अलीनगर विधानसभा की नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर एक्शन मोड में आ गई हैं. इससे पहले उन्होंने कहा, मेरा काम शुरू हो रहा है. अब अच्छा लग रहा है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये, उनसे जो भी वादे किये थे वो पूरा करना है.

Maithili Thakur Big Update: बिहार की अलीनगर सीट पर मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने 84915 वोट लाकर जीत हासिल की. जिसके बाद अब उनका वर्क मोड ऑन हो गया है. दरअसल, मैथिली ठाकुर ने अब काम पर लगने की बात कही. साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव से पहले अपनी जनता से जो भी वादे किये थे, उन वादों को पूरा करने की बात कही. अलीनगर में मैथिली ठाकुर ने आरजेडी के बिनोद मिश्रा को हराया था.

मैथिली ठाकुर कौन-कौन से करेंगी काम?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, ‘अच्छा लग रहा है. मेरा काम अब शुरू हो रहा है. हमने चुनाव लड़ा और अब काम पर लगने का समय आ गया है. हम तय कर रहे हैं कि हमें अपना काम कैसे करना है. हमें लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है और अपने सभी वादे पूरे करने हैं. मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम करना है. बहुत सारी चुनौतियां भी हैं. मैं संगठन का हिस्सा बन गई हूं और इस दौरान राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखूंगी.’

देश-विदेश में बना चुकी हैं पहचान

मैथिली ठाकुर भाजपा की सबसे कम उम्र वाली विधायक हैं. देश-विदेश में वह पहले ही अपनी पहचान बना चुकीं हैं, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं हैं, वह सुर्खियों में हैं. अब तो उन्होंने अलीनगर से जीत हासिल कर ली है, जिसके बाद वे काम पर भी लग गई हैं. लेकिन चुनाव के दौरान लोगों को किये गये वादों को वे कितना पूरा कर पाती हैं, यह देखने वाली बात होगी.

पूरे मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर

दरअसल, मैथिली मात्र 25 साल की उम्र में राज्य की सबसे युवा विधायकों में शामिल हो गई हैं. राजनीति में उनके कदम ने न सिर्फ पूरे मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है, बल्कि युवा वोटर्स के बीच नया उत्साह भी पैदा किया है. मैथिली को उनकी मधुर आवाज, सांस्कृतिक जुड़ाव और जमीनी उपस्थिति के लिए लंबे समय से सम्मान मिलता रहा है. उनकी यह ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि संगीत और समाज, दोनों के लिए उनके योगदान को लोगों ने दिल से स्वीकार किया है.

Also Read: Mukesh Sahani: ’10 हजार में क्या मिलता है, बिहार सरकार मिलता है’, मुकेश सहनी बोले- जीविका दीदियों को नहीं मिले 2 लाख फिर तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >