Bihar Election 2025: मतदान से पहले ही LJP(R) के लिए गुड न्यूज, इस सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी समेत 5 का नामांकन रद्द

Bihar Election 2025: सुगौली विधानसभा सीट से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है. नामांकन समीक्षा के दौरान कागजात में खामियां मिलने पर पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिसमें महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी और राजद विधायक शशि भूषण सिंह का नाम भी शामिल है.

Bihar Election 2025: मोतिहारी से सटे सुगौली विधानसभा क्षेत्र में नामांकन समीक्षा के दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. सोमवार को कागजात की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. इनमें सबसे बड़ा नाम महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी एवं राजद विधायक शशि भूषण सिंह का है, जिनका नामांकन रद्द होने से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.

शशि भूषण सिंह समेत 5 का नामांकन रद्द

सदर एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता भारती ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों के शपथ पत्र खाली थे, तो कुछ के प्रस्तावकों की संख्या अधूरी पाई गई. इन तकनीकी खामियों के चलते कार्रवाई की गई है. रद्द किए गए प्रत्याशियों में शशि भूषण सिंह के अलावा सदरे आलम, ओमप्रकाश, कृष्ण मोहन झा और गयासुद्दीन शामिल हैं.

लोजपा प्रत्याशी राजेश कुमार के लिए आसान हुआ मुकाबला

शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द होने से एनडीए समर्थक लोजपा प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के लिए मुकाबला आसान माना जा रहा है. हालांकि, राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बिहार की राजनीति में समीकरण कभी भी बदल सकते हैं. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वीआईपी पार्टी आगे किसका समर्थन करती है.

महागठबंधन में निराशा का माहौल

सुगौली सीट पर नामांकन रद्द होने के बाद पूरे जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. महागठबंधन खेमे में निराशा का माहौल है, वहीं एनडीए के नेताओं में उत्साह नजर आ रहा है. चुनावी रणभूमि में यह घटनाक्रम आगामी मतदान से पहले एक नया मोड़ लेकर आया है.

Also Read: Bihar Election 2025: तेजस्वी-राहुल में मामला सेट, कुटुंबा में RJD तो लालगंज में कांग्रेस ने पीछे किए उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >