Lalu Yadav: तेजस्वी यादव पर लालू यादव करें कार्रवाई, जदयू नेता बोले- नोटिस उनके लिए श्रृंगार की तरह

Lalu Yadav: तेजस्वी के दो वोटर आईडी कार्ड के मामले पर नीरज कुमार ने इसे अनैतिक और नेता विपक्ष के तौर पर गलत आचरण बताया है. उन्होंने लालू यादव से कहा कि अगर वह साहस दिखाना चाहते हैं तो तेजस्वी के खिलाफ कार्रवाई करके नजीर पेश करें, जैसा कि उन्होंने पूर्व में पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की सदस्यता समाप्त कराकर किया था.

Lalu Yadav: जदयू नेता नीरज कुमार ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस पर कहा कि लालू परिवार के लिए नोटिस कोई नई बात नहीं है. इस परिवार पर सीबीआई, ईडी और कोर्ट के समन भी आते हैं. नोटिस उनके लिए श्रृंगार की तरह है. जदयू प्रवक्ता ने राजद चीफ लालू यादव से अपील की है कि वह तेजस्वी यादव पर कार्रवाई कर नजीर पेश करें.

लालू यादव को चलाना चाहिए अनुशासन का डंडा- कुमार

नीरज कुमार ने कहा कि अगर बेटा अपराध करता है तो लालू प्रसाद यादव को पिता के तौर पर अनुशासन का डंडा चलाना चाहिए. महागठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा कि बैठक में एसआईआर का मुद्दा प्रमुख रहेगा. इस बैठक में साथी दलों को तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी रखने के मामले पर रुख स्पष्ट करना चाहिए.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी चर्चा होनी चाहिए जिसमें उन्होंने बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटने और तमिलनाडु में 6.5 लाख प्रवासी मतदाताओं को जोड़े जाने की बात को चिंताजनक बताया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विपक्षी नेता का दावा भ्रामक और गलत

पी चिदंबरम के सोशल मीडिया पोस्ट को नीरज कुमार ने भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अभी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. चिदंबरम ने तमिलनाडु में बिहार और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं पर सवाल उठाए, लेकिन जब तमिलनाडु और दक्षिण भारत की महिलाएं बिहार में नर्सिंग सेवाएं देने आईं, तो क्या उनके मतदान अधिकार पर कभी सवाल उठा?

नीरज कुमार ने पूछा कि क्या बिहार में यह कभी बहस का मुद्दा बना? नीरज ने नीतीश कुमार के शासन में बिहार की बदलती स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के लोग तमिलनाडु में उच्च पदों पर हैं, फिर भी उनके वोटिंग अधिकारों पर सवाल उठाना कांग्रेस के बदलते राजनीतिक चरित्र का सबूत है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन का सितंबर तक बदल जायेगा लुक, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >