Lalu Yadav: 'मुझे दिग्विजय यादव कहकर बुलाते हैं लालू', राजद सुप्रीमो से मिलने के बाद बोले एमपी के पूर्व सीएम

Lalu Yadav:कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज अचानक राबड़ी देवी आवास जाकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू उनके बड़े भाई जैसे हैं.

Lalu Yadav: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज अचानक राबड़ी देवी आवास पहुंचे. यहां उन्होंने राजद चीफ लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. लगभग आधे घंटे चली इस बैठक में क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन दिग्विजय सिंह ने बाहर निकलकर मीडिया से कहा कि लालू यादव उनके लिए वरिष्ठ नेता और बड़े भाई जैसे हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लालू यादव उन्हें दिग्विजय यादव कहते हैं और आज उनसे मिलने वही दिग्विजय यादव आए हैं.

दिग्विजय के साथ मौजूद थे बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लालू यादव की तबीयत के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है. इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे. अखिलेश सिंह लालू यादव के करीबी मानें जाते हैं. हाल ही में अखिलेश सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बताया था. इसके बाद कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने भी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बताते हुए कहा था कि अगली सरकार में मुख्यमंत्री राजद का ही होगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कांग्रेस बदलेगी रणनीति

महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर अगली बैठक में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. गठबंधन में शामिल सभी दलों से उनके द्वारा जीती जा सकने वाली सीटों की सूची मांगी गई है. इस बार कांग्रेस सीटों की संख्या के बजाय जीत की संभावना वाली सीटों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर रही है. 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार पार्टी कम सीटों पर लेकिन मजबूत क्षेत्रों में चुनाव लड़ना चाहती है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >