Khesari Lal Yadav: 'अश्लील गानों का उस्ताद तेजस्वी के साथ घूमता है', निरहुआ बोले- किसी बयान पर कायम नहीं रहते खेसारी

Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजुपरी स्टार्स के बीच खूब कहासुनी हुई. कई मौकों पर दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव के बीच बयानबाजी देखने को मिली. दिनेश लाल यादव ने खेसारी को अहंकारी कहा तो खेसारी ने उनपर भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया.

Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी के सुपरस्टार दो खेमों बंटे नजर आये. NDA के समर्थन में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह थे तो राजद ने खेसारी लाल यादव को छपरा से उम्मीदवार बनाया है. सम्राट चौधरी ने जब खेसारी लाल के लिए नचनिया शब्द का इस्तेमाल किया तो वो बिफर गए और मनोज तिवारी, पवन सिंह, रवि किशन और निरहुआ पर सवाल उठाने लगे. पवन सिंह और निरहुआ ने तो खेसारी को जमकर निशाने पर लिया. रविवार को निरहुआ ने कहा कि खेसारी लाल यादव अपने किसी भी बयान पर कायम नहीं रहते. वे भागने की तैयारी कर रहे हैं.

खेसारी पर जमकर बरसे निरहुआ

खेसारी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ​​निरहुआ ने कहा, “तेजस्वी यादव को समझाना चाहिए कि अश्लील गानों का उस्ताद खेसारी लाल यादव उनके साथ घूमता है. वे रोज बयान पलटते हैं. कभी कहते हैं कि उन्होंने ये सारे अश्लील गाने रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और पवन सिंह से सीखे हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वे इन लोगों को फॉलो करते हैं, तो वे साफ इनकार कर देते हैं.”

अभी काशी मथुरा बाकी है- निरहुआ

निरहुआ ने आगे कहा, “ये उनके बयानों से साफ है. मैं अब भी अपने बयान पर कायम हूं. राम मंदिर की जगह बस राम मंदिर बनना चाहिए था. अयोध्या तो सिर्फ झांकी है, अभी काशी मथुरा बाकी है. हम यही कहते रहेंगे. हम लोगों को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा दे रहे हैं, लेकिन उसके साथ-साथ हम अपने धर्म की भी बात कर रहे हैं. हारने के बाद भी मैंने आजमगढ़ नहीं छोड़ा है. मैं आजमगढ़ के लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उससे कहिए कि छपरा छोड़कर भागे नहीं.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पवन सिंह से भी भिड़े थे खेसारी

खेसारी लाल ने कहा था कि भोजपुरी के चारों सुपरस्टार को हम चार दिन में पागल कर देंगे. उनके बयान पर पलटवार करते हुए पवन सिंह ने कहा था, “वो दूसरे को क्या पागल करेगा, खुद ही पागल है. हम लोग तू-तड़ाम पर उतरने वाले लोग नहीं हैं. मर्यादा में रहकर काम करते हैं.”

इसे भी पढ़ें: VVPAT पर्ची मामला: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा- चुनाव आयोग को देखना चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >