Prabhat Khabar Samvad: जेपी नड्डा का लालू पर हमला, ‘तेल पिलावन लाठी घुमावन’ रैली की भी दिलाई याद...

Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू राज की बिहार की शिक्षा व्यवस्था और विकास पर चिंता जताई. उन्होंने प्रभात खबर चैटबॉट का शुभारंभ किया और इलेक्शन एक्सप्रेस की सराहना की. साथ ही कहा कि जंगलराज की यादें भुलाई नहीं जा सकतीं.

Prabhat Khabar Samvad: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से प्रभात खबर चैटबॉट का शुभारंभ किया और इसे पाठकों व पाठिकाओं के लिए एक नई तकनीकी पहल बताया. उन्होंने प्रभात खबर के इलेक्शन एक्सप्रेस कार्यक्रम की भी सराहना की और कहा कि यह चुनावी दौर में जनता की नब्ज समझने का बेहतरीन माध्यम है.

बिहार आज दोहरी स्थिति में खड़ा है- जेपी नड्डा

उन्होंने आगे कहा कि बिहार आज दोहरी स्थिति में खड़ा है- एक तरफ अंधकार और दूसरी ओर उजाला. जब तक अंधकार दूर नहीं किया जाएगा, तब तक उजाले का रास्ता साफ नहीं होगा. उन्होंने याद दिलाया कि 2003 से पहले बिहार में गांधी मैदान में ‘तेल पिलावन’ और ‘लाठी घुमावन’ जैसे रैलियों आयोजन हुआ करते थे.

छात्रों के लिए पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है…

अपने संबोधन में नड्डा ने लालू राज के बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक परिस्थितियों पर भी गंभीर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि, “मैंने जिस कॉलेज से पढ़ाई की, उसे कभी बिहार का ऑक्सफोर्ड कहा जाता था, लेकिन आज हालात यह हैं कि छात्रों को पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है.”

जंगलराज की भी दिलाई याद

नड्डा ने जंगलराज की याद भी दिलाई और कहा कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जाति, समुदाय और धार्मिकता के नाम पर केवल अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने में लगे हैं. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे राज्य के विकास के लिए सही निर्णय लें.

Also Read: Prabhat Khabar Samvad: नीतीश कुमार ने लाखों नौकरियां दी लेकिन कभी उसके बदले जमीन नहीं लिया, प्रभात खबर संवाद में बोले संजय झा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >