Amit Shah in Jamui: जमुई में गरजे अमित शाह, बोले- पहला चरण बता गया, बिहार ने जंगलराज को कर दिया रिजेक्ट

Amit Shah in Jamui: जमुई में रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में ही बिहार की जनता ने लालू-राबड़ी और राहुल गांधी की पार्टियों को नकार दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मतदाता जरा सी चूक करेंगे तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट आएगा.

Amit Shah in Jamui: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टियों का सफाया हो चुका है. जमुई की चुनावी सभा में संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 11 नवंबर को ऐसा बटन दबाना कि झटका सीधा इटली तक पहुंचे. अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने पहले ही चरण में यह स्पष्ट कर दिया है कि ‘जंगलराज’ चाहे भेष बदलकर आए या चेहरा बदलकर, उसे वापस आने नहीं दिया जाएगा.

बिहार में 20 से ज्यादा नरसंहार होने के कारण उद्योग-धंधे बंद हो गए- शाह

राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में बारात के साथ उगाही के लिए हथियारबंद लोग पहुंचते थे. उस दौर में अपहरण, फिरौती और नरसंहार आम बात थी. 20 से अधिक बड़े नरसंहार बिहार की धरती पर हुए, जिनके कारण उद्योग-धंधे बंद हो गए और राज्य पिछड़ता चला गया.

शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज का अंत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों में बिहार के हर हिस्से में विकास की नींव रखी. सड़कों, पुलों, बिजली परियोजनाओं, गन्ने और इथेनॉल फैक्ट्रियों के जरिए बिहार को तरक्की के रास्ते पर लाया गया है. आने वाले पांच साल बिहार को विकसित राज्य बनाने के होंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार से नक्सलवाद का हो चुका है सफाया

नक्सलवाद पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि एक समय पूरा जमुई क्षेत्र लाल आतंक से जकड़ा हुआ था. नक्सलियों ने यहां अपना गढ़ बना रखा था. उन्होंने कहा कि 150 नक्सलियों ने कभी धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक कर तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी. गया, औरंगाबाद और जमुई जैसे जिलों में नक्सलियों का दबदबा था.

अमित शाह ने कहा कि यह मोदी सरकार की उपलब्धि है कि आज बिहार से नक्सलवाद समाप्त हो गया है. पहले कई इलाकों में मतदान दोपहर तीन बजे तक ही होता था, लेकिन अब शाम पांच बजे तक लोग सुरक्षित वोट डाल रहे हैं. मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर स्थित चोरमारा गांव 25 साल बाद नक्सलमुक्त हुआ है. भाषण के अंत में अमित शाह ने कहा कि अगर जरा सी भी चूक हुई और वोट कमल या तीर से हटकर कहीं और गया तो बिहार फिर से जंगलराज आ सकता है.

इसे भी पढ़ें: मुकेश सहनी का विजय सिन्हा पर बड़ा आरोप, बोले- लोकतंत्र के ‘मालिक’ को मरवाना चाहते हैं गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >