गया सिटी : 41 डिग्री की तपिश के बीच 14 केंद्रों पर पॉलिटेक्निक परीक्षा, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अलर्ट

शनिवार को गया जिले में मौसम की तपिश के साथ-साथ प्रशासनिक और शैक्षणिक हलचल भी काफी तेज रहने वाली है. एक तरफ जहां 14 केंद्रों पर पॉलिटेक्निक की परीक्षा और रोजगार मेले का आयोजन होना है, वहीं दूसरी तरफ सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी टिकारी में एक अहम शिलान्यास करेंगे.

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. शनिवार को गया जिले में मौसम की तपिश के साथ-साथ प्रशासनिक और शैक्षणिक हलचल भी काफी तेज रहने वाली है. एक तरफ जहां 14 केंद्रों पर पॉलिटेक्निक की परीक्षा और रोजगार मेले का आयोजन होना है, वहीं दूसरी तरफ सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी टिकारी में एक अहम शिलान्यास करेंगे. 41 डिग्री तक पहुंचने वाले पारे और शहर के कई रूटों पर संभावित जाम के बीच, घर से निकलने से पहले आज का पूरा सिटी अपडेट यहां जरूर पढ़ लें.

मौसम अपडेट: जारी रहेगा हीटवेव का टॉर्चर

  • सुबह 6 बजे का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • दोपहर 2 बजे तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है.
  • दिनभर आसमान साफ रहेगा और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी. स्वास्थ्य विभाग ने बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

शहर में आज के पांच प्रमुख कार्यक्रम

  • रोजगार मेला: हरिदास सेमिनरी स्थित हॉल में सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.
  • डिप्टी सीएम का कार्यक्रम: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी दोपहर 2:00 बजे टिकारी ब्लॉक की लाव पंचायत के पचमहल्ला गांव में बियर बांध का शिलान्यास करेंगे.
  • पॉलिटेक्निक परीक्षा: शहर के 14 निर्धारित केंद्रों पर आज पॉलिटेक्निक की परीक्षा आयोजित की जाएगी. (डेस्क नोट: यहां परीक्षा की टाइमिंग डालें).
  • अधिकारियों का निरीक्षण: दोपहर 12:00 बजे जिले के वरीय अधिकारी ‘प्रगति यात्रा’ के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे.
  • काव्य संध्या: गया जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से शाम 5:30 बजे से काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा.

ट्रैफिक अलर्ट: इन रूटों पर जाने से बचें

  • वागेश्वरी गुमटी
  • सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल तक का रूट
  • नगर निगम गेट के आसपास
  • जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट का मुख्य गेट
  • गया बाईपास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >