सूरजभान सिंह परिवार की RJD में एंट्री कुछ दिन के लिए टली, तेजस्वी बना रहे नया समीकरण, अनंत सिंह के खिलाफ लड़ेंगी वीणा देवी

Surajbhan Singh: बिहार की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह अपने परिवार समेत आरजेडी में शामिल होने वाले हैं. तेजस्वी यादव की रणनीति के तहत यह कदम भूमिहार वोट बैंक को साधने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

Surajbhan Singh: बिहार की राजनीति में इन दिनों मोकामा से जुड़े बाहुबली नेता सूरजभान सिंह और उनके परिवार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है. यह कार्यक्रम फिलहाल कुछ दिनों के लिए टल गया है. पहले यह कार्यक्रम शनिवार को तय था, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही व्यस्तताओं के कारण तेजस्वी यादव ने इसे स्थगित कर दिया है.

दिल्ली में हैं तेजस्वी

तेजस्वी यादव इन दिनों अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ दिल्ली में हैं. यहां उन्हें लैंड फॉर जॉब मामले में 13 अक्टूबर को पेश होना है. माना जा रहा है कि तेजस्वी के सोमवार शाम पटना लौटने के बाद या मंगलवार को सूरजभान सिंह परिवार के साथ आरजेडी में शामिल होंगे.

अनंत सिंह को चुनौती देंगी वीणा देवी

सूरजभान सिंह के साथ उनकी पत्नी वीणा देवी, भाई चंदन सिंह और कई अन्य समर्थक भी राजद में शामिल होंगे. चर्चा है कि वीणा देवी को मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. वीणा देवी पहले मुंगेर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की सांसद रह चुकी हैं. सूरजभान सिंह वर्तमान में पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं.

सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव ने पशुपति पारस को अपनी पार्टी के राजद में विलय का प्रस्ताव दिया है. इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है. पारस अपने बेटे के लिए अलौली विधानसभा सीट और कुछ अन्य सीटों पर गठबंधन के तहत टिकट की मांग कर रहे हैं. अगर पारस की मांग मानी जाती है तो राजद के मौजूदा विधायक रामवृक्ष सदा का टिकट कट सकता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी की रणनीति

आरजेडी के लिए यह नया गठजोड़ भूमिहार समुदाय में पैठ बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. तेजस्वी यादव अब अपनी पार्टी को केवल मुस्लिम-यादव वोट बैंक तक सीमित नहीं रखना चाहते. 2020 के चुनाव में उन्होंने राजद के 144 उम्मीदवारों में सिर्फ एक भूमिहार अनंत सिंह को टिकट दिया था. अब स्थिति बदल रही है. सूरजभान जैसे भूमिहार नेता के आने से राजद को मगध और शाहाबाद क्षेत्र में नई मजबूती मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे टिकट नहीं मिल रहा, फिर भी संकल्प वही है’, टिकट कटने की सूचना पर भावुक हुए पूर्व BJP MP

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >