Election Express: तेजस्वी के गढ़ में युवाओं ने की डिग्री कॉलेज की मांग, चौपाल में बोले- उच्च शिक्षा के लिए पटना क्यों जाएं?

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को राघोपुर विधानसभा पहुंचा, जहां चौपाल में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बाढ़-कटाव जैसे मुद्दों पर नेताओं से सवाल किए. कार्यक्रम में राजद और भाजपा प्रतिनिधियों के बीच बहस छिड़ी तो वहीं युवाओं ने राघोपुर में डिग्री कॉलेज की जोरदार मांग उठाई.

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस का कारवां रविवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचा. यहां बिदुपुर बाजार, चकौसन बाजार और चकसिकंदर में चौराहे पर चर्चा के बाद बिदुपुर स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक शिव सागर विद्या मंदिर रामदौली में चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय राजद विधायक और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के प्रतिनिधि के रूप में राजद नेता उत्पल यादव, भाजपा की ओर से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जन सुराज की ओर से ई धर्मेंद्र कुमार और बुद्धिजीवी समाज के प्रतिनिधि के रूप में प्रो प्रमोद कुमार शर्मा जनता के सवालों का जवाब देने के लिए उपस्थित रहे.

राजद और भाजपा के लोग आपस में उलझे

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों के विकास को लेकर प्रतिनिधियों से सवाल पूछे. लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क को लेकर सवाल पूछा. इस दौरान राजद और भाजपा के पक्ष में कुछ लोग आपस में उलझ भी गये.

युवाओं ने राघोपुर में डिग्री कॉलेज की मांग की

चौपाल में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का क्रेडिट लेने के लिए भी प्रतिनिधियों के बीच होड़ रही. सवालों के बीच युवाओं ने राघोपुर में डिग्री कॉलेज की मांग जबरदस्त तरीके से उठायी. युवाओं ने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए युवाओं को पटना या हाजीपुर जाना होता है. ऐसे में गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को परशानी होती है.

बाढ़ और कटाव का भी लोगों ने उठाया मुद्दा

लोगों का कहना था कि जब से 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा हुई है, तब से मात्र सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पाती है. लोगों ने राघोपुर दियारे में हर साल आने वाली बाढ़ और कटाव को लेकर प्रतिनिधियों से सवाल पूछा. वहीं, बिदुपुर के चेचर में खुदाई के दौरान मिले बौद्धकालीन अवशेषों के कारण इसे बौद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग की. रेफरल अस्पताल व बिदुपुर प्रखंड कार्यालय के बगल में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का मुद्दा भी उठा.

Also Read: Bihar Election से पहले NDA में सीट बंटवारे की जंग! BJP-JDU बराबरी पर अड़े, Chirag Paswan की डिमांड पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >