Election Express: महाबोधि कॉरिडोर पर बोधगया चौपाल में बवाल, मंच पर ही विधायक से भिड़ गए नेता

Bodhgaya Assembly Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस मंगलवार को गया जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र पहुंची. जहां कालचक्र मैदान में हुई चौपाल में रोजगार, पलायन, पेपर लीक, पर्यटन और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर जमकर बहस हुई. कई बार तो मंच पर ही नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

Bodhgaya Assembly Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस मंगलवार को गया जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र पहुंची. जहां के कालचक्र मैदान में चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दोमुहान के पास बैजू बिगहा गांव के पास की जमीन महज एक रुपये में दलाई लामा ट्रस्ट को किये जाने व बीटीएमसी-एक्ट में संशोधन के मसले पर जमकर बहस हुई. कार्यक्रम में जनता ने क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से सवाल दागे. कई बार तो मंच पर ही सभी नेता एक दूसरे से भिड़ते नजर आए.

बोधगया विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मुद्दे

  1. रोजगार और पलायन की समस्या
  2. शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक का मुद्दा
  3. सरकार को पर्यटन पर ध्यान देने की जरूरत
  4. महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का मुद्दा
  5. क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

बोधगया विधानसभा चौपाल में कौन-कौन आए?

  • विधायक कुमार सर्वजीत
  • भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय मांझी के प्रतिनिधि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवानंद पासवान
  • जदयू के वरिष्ठ नेता सह बीटीएमसी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह
  • सीपीआइ के प्रखंड अध्यक्ष मो शफीक आलम उर्फ कारू मियां
  • लोजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान
बोधगया चौपाल में मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि

फुटपाथी दुकानदारों को हटा कर बन रहा मेडिटेशन पार्क

बोधगया नोड वन में 350 फुटपाथी दुकानदारों को हटा कर मेडिटेशन पार्क बनाने का काम किया जा रहा है, इस पर राजद विधायक ने कहा कि फुटपाथी दुकानदारों को बिना विस्थापित किये व रोजगार का इंतजाम किये हटाया गया, उनका रोजगार छीन गया. उनकी सरकार आयी, तो उस जगह पर दिल्ली की तरह सेकेंड कनॉट पैलेस बना कर टूर एंड ट्रेवेल्स, हैडीकैप्ट को दुकान आवंटित किया जायेगा. इसी के साथ छोटे-छोटे दुकानदारों को भी मौका दिया जायेगा.

छात्रों ने बीपीएससी पेपर लीक से भी जुड़े सवाल दागे

बोधगया महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के मसले पर भी स्थानीय लोगों ने कहा कि अब तक कैसा नक्शा या प्रारूप है, जानकारी नहीं दी गयी है. इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए था. इसमें यहां के व्यवसाय व व्यवसायी का ख्याल रखा जाना चाहिए. विधायक ने बताया कि कॉरिडोर का प्रारूप उनके पास है. कालचक्र मैदान से डोभी-बनारस होते माता सीता के जन्मस्थान को जोड़े जाना है. इसके साथ ही नेताओं से छात्रों ने बीपीएससी पेपर लीक से भी जुड़े सवाल दागे. जिसका जवाब जनप्रतिनिधियों ने दिया.

Also Read: टिकारी चौपाल में कई मुद्दों पर बवाल, जनता के सवालों से भड़के नेता और मंच पर छिड़ी तीखी नोकझोंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >