Bihar Election 2025: 243 सीटों पर पहली बार अलग-अलग ऑब्जर्वर, 8.5 लाख कर्मियों की होगी तैनाती, बिहार चुनाव के लिए ECI की बड़ी तैयारी

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती की है. दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार सभी 243 सीटों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 8.5 लाख अधिकारी और कर्मचारी मोर्चा संभालेंगे. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार को बताया कि दो चरणों में होने वाले इस चुनाव के लिए व्यापक तैयारी की गई है.

चुनाव आयोग ने बताया किस विभाग के कितने कर्मचारी रहेंगे तैनात

चुनाव आयोग ने कहा है कि 2 चरणों में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 4.53 लाख मतदानकर्मी, 2.5 लाख पुलिस अधिकारी, 28370 मतगणना कर्मी, 17875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9625 सेक्टर ऑफिसर, 4840 मतगणना ऑब्जर्वर, 90712 आंगनवाड़ी सेविकाएं, 90712 बीएलओ और 243 ईआरओ मतदाताओं की सुविधा के लिए तैनात किए जाएंगे.

पहली बार चुनाव आयोग ने ECI Net App की शुरुआत की है. इसके माध्यम से मतदाता अपने बीएलओ या ईआरओ से सीधा संपर्क कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करा सकते हैं या समय बुक कर सकते हैं. साथ ही 1950 हेल्पलाइन नंबर के जरिए कॉल सेंटर से भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी.

पहली बार सभी विधानसभा के लिए नियुक्त होंगे ऑब्जर्वर

चुनाव आयोग के डिप्टी डायरेक्टर पी पवन के ने बताया कि सभी तैनात कर्मी आयोग के अधीन प्रतिनियुक्त (Deputized) माने जाएंगे. इस बार पहली बार सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा 38 जिलों में पुलिस ऑब्जर्वर और 67 व्यय ऑब्जर्वर भी तैनात होंगे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा. नतीजे 14 नवंबर को आयेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: ऐसा हो सकता है महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला, पिछले बार से कम सीटों पर लड़ेगी राजद और कांग्रेस कांग्रेस, फायदे में VIP

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >