वेंकटरमण और ज्ञानी जैल सिंह भी आ चुके हैं गयाजी, राष्ट्रपति रहते द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार किया ये काम

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गया पहुंचीं और विष्णुपद मंदिर में पिंडदान कर इतिहास रच दिया. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पिंडदान करने वाली वह पहली राष्ट्रपति बन गईं. चांदी के पात्र और कलश के साथ पूरे विधान का पालन करते हुए उन्होंने बही-खातों में अपने नाम और हस्ताक्षर दर्ज किए.

Draupadi Murmu: देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गया दौरा शनिवार को ऐतिहासिक बन गया. राष्ट्रपति ने विष्णुपद मंदिर में पिंडदान कर इतिहास रच दिया. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पिंडदान करने वाली द्रौपदी मुर्मु पहली राष्ट्रपति बन गईं. इससे पहले गया जी में पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण और ज्ञानी जैल सिंह आए थे, लेकिन उन्होंने पिंडदान नहीं किया था.

विष्णुपद में पिंडदान का विशेष विधान

राष्ट्रपति ने विष्णुपद मंदिर के हरि मंडप में विशेष केबिन में पिंडदान किया. इस दौरान उन्होंने चांदी के पांच कलश पर नारियल रखकर स्थापना की और चांदी के पात्रों से तर्पण किया. गयापाल मंगल झंगर ने बताया कि राष्ट्रपति ने सभी विधानों का पालन करते हुए पिंडदान किया और बही-खातों में अपना नाम, पता और हस्ताक्षर दर्ज किए. यह दिन गया और विशेषकर विष्णुपद मंदिर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.

सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विष्णुपद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी रखी गई थी. विशेष तौर पर विष्णुपद मंदिर के पिछले दरवाजे और आसपास के इलाके को सील किया गया. सुरक्षा व्यवस्था में डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी आनंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

राष्ट्रपति शनिवार सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचीं. उनका स्वागत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके देकर किया. मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना एएन, आईजी क्षत्रनील सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज

शंभू लाल विट्ठल, अध्यक्ष, श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने बताया कि यह पहला मौका है जब भारत के किसी राष्ट्रपति ने पिंडदान किया. शनिवार का दिन गयापाल के बही-खातों में दर्ज होकर इतिहास के पन्नों में अमर हो गया.

Also Read: बिहार चुनाव में AI VIDEO का धमाका, अब पोस्टर-बैनर नहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म बने प्रचार का नया हथियार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >