CM Nitish: इस नेता ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सीएम नीतीश को कमजोर करने की हो रही साजिश

CM Nitish: जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर जदयू के नेताओं पर खूब हमला बोला. उन्होंने जदयू नेतृत्व पर साजिश और गिरोहबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे सीमांचल की जनता के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे.

CM Nitish: जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने के बाद पहली बार पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा मीडिया के सामने आये. उन्होने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत जदयू के अन्य शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में साढ़े तीन लोगों के कारण जदयू बिखर चुका है. जदयू के सांसद और विद्यायक लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी में एक्टिव एक गिरोह सीएम नीतीश कुमार को अंधेरे में रखकर राजनीतिक फैसले ले रहे हैं.

सीएम को कमजोर करने की साजिश की जा रही है.

पूर्व सांसद ने कहा कि अब वह पूर्णिया और सीमांचल की जनता के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे. धमदाहा की किला को ढाने का काम करेगें. धमदाहा ही नहीं बल्कि कोशी-सीमांचल से एनडीए का सूपड़ा साफ होगा. उन्होंने कहा कि राजद में उन्हें एक परिवार जैसा माहौल मिला है और वे संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्यों लिया JDU छोड़ने का फैसला

पार्टी छोड़ने के पीछे का कारण के बारे में पूर्व सांसद ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे. जदयू से काफी दबाव दिया गया कि आप कदवा से चुनाव लड़िये, इससे पार्टी को फायदा होगा. जदयू के दबाव पर वह जब कदवा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गये और चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गयी तब एक साजिश के तहत कहा गया कि वहां से चुनाव नहीं लड़िये. इतना ही नहीं, मेरा पत्ता काटने के लिए उस सीट को बाद में लोजपा के हवाले कर दिया गया.

संतोष कुशवाहा ने कहा कि इस अपमान के बाद उन्होने राजद में शामिल होने का फैसला किया. अब राजद सुप्रीमों के आदेश पर वह धमदाहा से चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेगें. पूर्व विधायक दिलीप यादव ने कहा कि पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के आने के बाद राजद मजबूत होगी. हमलोग पूरे तन मन से संतोष कुशवाहा के हाथों को मजबूत करेगें.

इसे भी पढ़ें: BJP की पहली लिस्ट में 50% से ज्यादा टिकट दलित, पिछड़ा और महिला उम्मीदवारों को, जानिए एक-एक डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >