सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

Bihar Election 2025: बिहार सीएम नीतीश कुमार चुनाव अभियान में जुट गए हैं. आज उन्होंने मुजफ्फरपुर में कहा कि बिहार के लोग आज पुराने दिन को भूल के आगे बढ़ चुके हैं. सीएम नीतीश ने मुजफ्फरपुर में पिछली सरकार के कार्यकाल पर जमकर हमला बोला.

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने यहां अपने 20 साल के कार्यकाल के बारे में लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि पहले लोग शाम को घर से बाहर निकलने में डरते थे. आज पूरे बिहार में कोई भय में नहीं रहता है.

बिहार में कैसा माहौल है

नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा, “हमारी सरकार लगातार 20 वर्षों से विकास के कामों में लगी हुई है लेकिन हम लोगों के पहले जो सरकार थी उसकी क्या स्थिति थी वो याद कीजिए. शाम के समय के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में कितना विवाद था. शिक्षा की भी यही स्थिति थी. सड़कें बहुत कम थी और बिजली भी बहुत कम घरों में थी. लेकिन जब हमें मौका मिला तो हमने सभी लोगों के लिए काम किया. अब किसी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है. राज्य में प्रेम भाईचारे और शांति का माहौल है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बताया अगले 5 साल का लक्ष्य

नीतीश कुमार ने आगे कहा, “10 लाख रोजगार की बात थी, अब उसके लिए इतना काम किया गया है कि जहां तक रोजगार की बात है तो 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है. कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. हमने तय किया है कि आगामी 5 साल में हम लोग 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे.”

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का किया जिक्र

सीएम नीतीश ने मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा, “हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना, ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ शुरू की गई. जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार की राशि दी जा रही है. अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को ये राशि दी जा चुकी है. शेष महिलाओं को राशि देने हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है. जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.”

इसे भी पढ़ें: रितु जायसवाल ने जारी किया राजद कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, कहा- मैं एक मामूली मुखिया थी कहना गलत है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >