Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: हार के बाद खेसारी लाल गायब! कैमरे से दूरी बनाकर निकलते दिखे RJD उम्मीदवार, छपरा में BJP की बड़ी बढ़त

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: छपरा विधानसभा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली हार के बाद उनका मीडिया से बचते हुए निकलने का वीडियो सामने आया, जिसने हलचल बढ़ा दी है.

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result : छपरा विधानसभा सीट पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए. वे इस बार राजद (RJD) के टिकट पर मैदान में थे, जबकि उनके सामने भाजपा (BJP) की उम्मीदवार छोटी कुमारी प्रमुख दावेदार रहीं. इस बार छपरा सीट से राजद, भाजपा और जनसुराज समेत कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बना रहा. हार के बाद मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो खेसारी लाल यादव कैमरों से बचते हुए नजर आए.

छपरा विधानसभा: राजनीतिक इतिहास और पृष्ठभूमि

छपरा विधानसभा सीट (बिहार की 243 सीटों में से एक) को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. पिछले तीन विधानसभा चुनावों के परिणाम इसका स्पष्ट संकेत देता है.

2010 – भाजपा की महत्वपूर्ण जीत : इस चुनाव में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लगभग 61,045 वोट हासिल कर एक बड़ी जीत दर्ज की. इस चुनाव ने भाजपा की पकड़ मजबूत करने की नींव रखी.

2015 – महागठबंधन लहर के बावजूद भाजपा का दबदबा: राज्यभर में महागठबंधन की लोकप्रियता के बावजूद छपरा में भाजपा ने अपना वर्चस्व बनाए रखा.

  • भाजपा के डॉ. सी.एन. गुप्ता – 71,646 वोट
  • राजद के रणधीर कुमार सिंह – 60,267 वोट

2020 – भाजपा की लगातार तीसरी जीत : 2020 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने निर्णायक जीत दर्ज की.

  • डॉ. सी.एन. गुप्ता (BJP) – 75,710 वोट
  • रणधीर कुमार सिंह (RJD) – 60,467 वोट

जीत का अंतर लगभग 19,163 वोटों का रहा. यह स्पष्ट करता है कि छपरा में भाजपा की स्थिति समय के साथ और मजबूत होती गई है. हालांकि, राजद का वोट शेयर भी लगातार बढ़ता देखा गया है.

Also Read: Bihar Election Result 2025: ‘घुसपैठियों को बचाने वालों को बिहार ने दिया करारा जवाब…’, एनडीए की जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >