महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच BJP अध्यक्ष का हमला, कहा- टिकट बंटवारे में चल रहा पैसे और जमीन का खेल

Bihar Election 2025: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि टिकट बंटवारे में पैसों और जमीन का खेल चल रहा है. उन्होंने तंज कसा कि जो लोग टिकट के बदले जमीन लिखवा रहे हैं, वे बिहार का विकास नहीं कर सकते.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान अपने चरम पर है. इसी राजनीतिक हलचल के बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जहां एक ओर एनडीए में “पांच पांडवों जैसी चट्टानी एकता” है, वहीं महागठबंधन में सिरफुटव्वल की स्थिति बनी हुई है.

प्रदेश अध्यक्ष बोले- जो सीटों का बंटवारा नहीं कर पा रहा, वो सरकार कैसे चलाएगा

जायसवाल ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि राजद, कांग्रेस और महागठबंधन के बाकी दल आपसी आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हुए हैं. जबकि जनता विकास के मुद्दे पर जवाब चाहती है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “जो गठबंधन सीटों का बंटवारा नहीं कर पा रहा, वो बिहार की सरकार कैसे चलाएगा?”

टिकट बंटवारे में चल रहा पैसे और जमीन का खेल- दिलीप जायसवाल

बीजेपी अध्यक्ष ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “टिकट बंटवारे में पैसे और जमीन का खेल चल रहा है. जिनके इतिहास में नौकरी के बदले जमीन जैसी घटनाएं दर्ज हैं, वो अब टिकट के बदले भी वही कर रहे हैं. बिहार की जनता सब देख रही है.”

राजद की सूची में 143 उम्मीदवारों का एलान

इसी बीच, राजद ने अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है. 143 नामों का एलान हुआ है. महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रही तनातनी के बीच देर रात कांग्रेस और वीआईपी ने भी अपने नए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस ने 6, जबकि वीआईपी ने 5 प्रत्याशियों की घोषणा की है.

महागठबंधन में कई सीटों पर असहमति

हालांकि राजद और अन्य सहयोगी दलों के बीच अभी भी कई सीटों पर असहमति बनी हुई है. चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहला मतदान 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

Also Read: RJD Candidates List: सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >