BJP Mahila Candidates 2025: बीजेपी ने अपनी इन 9 धाकड़ महिलाओं को उतारा चुनावी जंग में, दिग्गजों से लेकर ये युवा चेहरे हैं शामिल

BJP Mahila Candidates 2025: बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इनमें 9 ऐसी महिला कैंडिडेट्स हैं, जिन्हें बेहद ही महत्वपूर्ण सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन 9 उम्मीदवारों में दिग्गजों से लेकर नामचीन युवा चेहरे शामिल हैं.

BJP Mahila Candidates 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इनमें से बीजेपी ने 9 धाकड़ महिला उम्मीदवारों को चुनावी जंग में उतार दिया है. उन्हें बिहार के महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है. इन 9 महिला उम्मीदवारों की लिस्ट में बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से लेकर पार्टी की युवा नेता श्रेयसी सिंह का नाम भी शामिल है.

कौन-कौन महिला नेताओं के नाम हैं लिस्ट में?

रेणु देवी – बेतिया
श्रेयसी सिंह – जमुई
स्वीटी सिंह – किशनगंज
अरुणा देवी – वारसलीगंज
देवंती यादव – नरपतगंज
गायत्री देवी – परिहार
रमा निषाद – औराई
कविता देवी – कोढ़ा
निशा सिंह – प्राणपुर

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

बीजेपी इन 9 महिला उम्मीदवारों के जरिये महिला सशक्तिकरण को दिखायेगी. रेणु देवी की बात करें तो ये बिहार की उपमुख्यमंत्री रह चुकीं हैं और 2020 में वे बेतिया चुनाव भी जीतीं थीं. वे अतिपिछड़ा समाज से आतीं हैं. जमुई से उम्मीदवार श्रेयसी सिंह बेहद युवा चेहरा हैं. वह इस सीट से पहले भी विधायक रहीं हैं. इसके अलावा श्रेयसी सिंह का बैकग्राउंड भी राजनीति से ही जुड़ा है. दरअसल, इनके माता-पिता सांसद रह चुके हैं. स्वीटी सिंह मुस्लिम बहुल सीट किशनगंज से चुनावी मैदान में हैं.

इन प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा

इसके अलावा वारसलीगंज से उम्मीदवार अरुणा देवी की बात करें तो, वे स्थानीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखतीं हैं और एक अनुभवी नेता मानी जाती हैं. नरपतगंज से प्रत्याशी देवंती यादव भी स्थानीय मुद्दों को लेकर काफी एक्टिव हैं और यादव समाज से होने की वजह से एक वोट बैंक को साध सकतीं हैं. परिहार से गायत्री देवी पहले भी 2015 में विधायक रह चुकीं हैं.

युवा चेहरों को भी खास मौका

अन्य महिला प्रत्याशियों में औराई से रमा निषाद की बात करें तो, वे पिछड़ा वर्ग से आतीं हैं और इस वोट बैंक को साध सकतीं हैं. कोढ़ा से प्रत्याशी कविता देवी ग्रामीण विकास को ज्यादा जोर देने को लेकर उनकी चर्चा है. आखिर में प्राणपुर से प्रत्याशी निशा सिंह की बात करें तो वे एक युवा चेहरा हैं. जिसके कारण युवाओं के वोट बैंक पर बीजेपी कब्जा कर सकती है. इस तरह से बीजेपी ने अपनी पार्टी के 9 महिला कैंडिडेट्स को खास सीटों की जिम्मेदारी सौंप दी है.

Also Read: Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने बाहुबली हुलास पांडे समेत 6 उम्मीदवारों को दिया सिंबल, 29 में से ये 27 सीट लगभग फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >