Bihar Election 2025: चीफ इलेक्शन कमिश्नर के साथ बैठक में बीजेपी की बड़ी मांग, दो चरणों में हों बिहार चुनाव की वोटिंग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पटना के होटल ताज में राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदान, सुरक्षा और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की. जिसमें भाजपा ने बड़ी डिमांड की है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पटना के होटल ताज में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया पर चर्चा करना था.

बैठक में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. आयोग ने प्रत्येक दल को अधिकतम तीन प्रतिनिधि भेजने की अनुमति दी थी. बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), लोजपा समेत दर्जनों दल हिस्सा लिए.

बीजेपी की मांगें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में चुनाव को दो चरणों में कराने की मांग उठाई. उनका कहना है कि अधिक चरण होने पर मतदाताओं को परेशानी होती है और उम्मीदवारों का खर्च भी बढ़ जाता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि चुनाव की घोषणा के 28 दिन बाद चुनाव हो.

उन्होंने आयोग से यह भी अनुरोध किया कि अति पिछड़ा समाज वाले गांवों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए, विशेषकर दियारा, नदी और तालाब वाले क्षेत्रों में घुड़सवार सुरक्षा बल तैनात किए जाएं. इसके अलावा, बीजेपी ने मतदाता पर्चियों को समय पर मतदाता तक पहुंचाने और उन्हें पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि वेबकास्टिंग, वेब पोर्टल और SMS के माध्यम से अलर्ट करने की मांग की.

चर्चा के प्रमुख मुद्दे

बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा बढ़ाने, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के पालन और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. आयोग ने सभी दलों को अपने सुझाव साझा करने और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. चुनाव आयोग की टीम इस बैठक के बाद राज्य के चुनावी माहौल का अंतिम जायजा ले रही है. सूत्रों के अनुसार, बिहार में अगले 3 दिनों के भीतर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.

Also Read: पटना में राजनीतिक दलों के साथ इलेक्शन कमीशन की हाई लेवल मीटिंग, इन पार्टियों को नहीं भेजा गया बुलावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >