Bihar Election 2025: बिहार की यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, पटना में हुई बैठक में बनी चुनावी रणनीति

Bihar Election 2025: पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने विधायकों और MLCs के साथ दो घंटे लंबी बैठक की. इसमें सीटों, कैंडिडेट चयन और जमीनी हालात पर चर्चा हुई. बैठक में फैसला लिया गया कि तेजस्वी सितंबर में राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे. साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर दिया गया.

Bihar Election 2025: पटना में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने RJD विधायकों और MLCs के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक की. बैठक में चुनावी रणनीति, संभावित कैंडिडेट्स और सीटों की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई. इसमें तय हुआ कि तेजस्वी यादव सितंबर महीने में ही राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधायकों को फॉर्म भी सौंपे गए और कहा गया कि SIR (Summary Revision) में जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जाए. बैठक से बाहर आते हुए वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि, “अंदर की बातें साझा नहीं की जा सकतीं. रणनीति तय हो गई है और हमें सरकार बनाने का टास्क मिला है. इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी.”

PM को गाली विवाद पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया

बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने वाले विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “किसी की मां को अपशब्द कहना गलत है. कोई भी मां सबकी मां होती है और हमें ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करना चाहिए.”

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर पलटवार भी किया और कहा कि, “मोदी जी खुद सोनिया गांधी को गाली दे चुके हैं. नीतीश कुमार के DNA पर सवाल उठाए थे. विधानसभा में मुझे ऑन कैमरा गाली दी गई. हमारी महिला विधायक को अपमानित करने वाले को बीजेपी ने शामिल कर लिया. तब प्रधानमंत्री कहां थे?”

सत्ता पक्ष पर लगाया बंद कराने का आरोप

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार बंद का आह्वान सत्ता पक्ष की ओर से किया जा रहा है. उनके मुताबिक, “प्रधानमंत्री विदेश से लौटकर भावुक दिखे, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि सदन में हमारे नेताओं और माताओं-बहनों को गाली किसने दी थी. प्रधानमंत्री आते हैं तो आधा बिहार बंद हो जाता है, जनता देख रही है कि स्थिति क्या है.” उन्होंने दावा किया कि उनकी “वोटर अधिकार यात्रा” से भाजपा और एनडीए खेमे में बेचैनी है, लेकिन जनता सब समझती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी.

Also Read: Bihar Election 2025: पटना में 5 सितंबर को उपेंद्र कुशवाहा की बड़ी रैली, जानिए किस मुद्दे पर मिलर ग्राउंड में जुटेंगे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >