'मैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं...', RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला पोस्ट

Bihar Politics: बिहार चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में चल रहे तनाव अब खुलकर सामने आ रहे हैं. लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक चौंकाने वाला पोस्ट किया है. जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

Bihar Politics: बिहार चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद राजनीतिक और पारिवारिक दोनों स्तरों पर बड़े असर दिखने लगे हैं. 25 सीटों पर सिमटने के बाद लालू परिवार में चल रहे तनाव अब खुलकर सामने आ रहे हैं. लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया है.

रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं… और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं. उन्होंने आगे लिखा कि संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था.

लालू यादव अपने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाल चुके हैं बाहर

इसी साल 25 मई को लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया था. तेज प्रताप ने इस फैसले के पीछे सांसद संजय यादव को जिम्मेदार बताया था. बिहार चुनाव के नतीजे कल आए. तेज प्रताप को महुआ से करीब 50 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा. जबकि तेजस्वी यादव लंबी खींचतान के बाद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे.

तेजप्रताप ने हार के बाद सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?

RJD की हार के बाद संजय यादव पर परिवार और पार्टी में असंतोष और बढ़ गया है. तेज प्रताप ने कल शुक्रवार को ही सोशल मीडिया पर लिखा था- जयचंदों ने राजद को खोखला किया. इस कमेंट को सीधे तौर पर संजय यादव पर निशाना माना जा रहा है. उन्होंने तेजस्वी को भी फेलस्वी बताया.

रोहिणी ने 18 सितंबर को शेयर किया था पोस्ट

याद दिला दें कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने 18 सितंबर को भी एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया था. यह पोस्ट आरजेडी समर्थक आलोक कुमार का था. जो लालू परिवार के करीबी बताए जाते हैं. इस घटना के बाद भी लालू परिवार में तनाव बढ़ गया था और रोहिणी ने अगले दिन परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था. इससे पता चलता है कि लालू परिवार में संजय यादव को लेकर खटपट चल रहा है.

Also Read: Bihar Election Result: बिहार चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने किया माओवाद का जिक्र, MY का नया फॉर्मूला भी बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >