Bihar Politics: ओवैसी ने तेजस्वी और संजय यादव को घेरा, बोले- सिर्फ मौत ही मुझे बिहार और सीमांचल आने से रोक सकती है

Bihar Politics: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राज्यसभा सांसद संजय यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा तंज कसा. इसके साथ ही सीमांचल में न्याय यात्रा पर सवाल उठाने को लेकर जवाब दिया कि सिर्फ मौत ही बिहार और सीमांचल आने से रोक सकती है.

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद संजय यादव पर तेजप्रताप यादव और रोहिणी आचार्य के बाद अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने संजय यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक हरियाणा से आया हुआ व्यक्ति बिहार से राज्यसभा का एमपी बन गया तो पेट में दर्द नहीं हुआ. लेकिन, मेरे हैदराबाद से आने पर सवाल उठाते हैं.

‘मैं हैदराबाद से आया, कोई चांद से नहीं’…

असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा कि बिहार और सीमांचल आने से सिर्फ मौत ही उन्हें रोक सकती है. मालूम हो AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल न्याय यात्रा को लेकर बिहार आए हुए हैं. किशनगंज में उन्होंने कहा कि मैं हैदराबाद से आया तो सवाल पूछते हैं. हां, मैं हैदराबाद से आया, कोई चांद से नहीं और इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है. जो ऐसा कर रहे हैं वे यह बताएं कि हरियाणा से आकर राज्यसभा का एमपी बन गया वह क्या बिहार का वासी है?

‘मुझ पर सवाल उठाने वाले जनता को धोखा दे रहे’

AIMIM चीफ का यह भी कहना है कि जब तक ऊपर वाला जिंदा रहेगा तब तक सीमांचल आते रहेंगे. दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती. सिर्फ मौत ही रोक सकती है. आगे यह भी कहा कि अगर मेरे आने से उनकी नींद उड़ गई है और चैन बर्बाद हो गया है तो मेरा आना कामयाब हो गया. मुझ पर सवाल उठाने वाले जनता को धोखा दे रहे हैं.

4 विधायकों के पार्टी से बगावत पर क्या बोलें?

सीमांचल को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा कि मेरी प्राथमिकता में सीमांचल को हक दिलाना शामिल है. इसके साथ ही एआईएमआईएम से आरजेडी में शामिल हुए चारों विधायकों को लेकर कहा कि एआईएमआईएम की वजह से विधायक बने और चारों ने पीठ में छुरा घोंप कर सीमांचल की जनता के साथ धोखा किया.

चुनाव के बीच बयानबाजी तेज

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. लगातार बयानबाजी का दौर देखा जा रहा है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल न्याय यात्रा पर हैं. कई जिलों में जनता से मुखातिब हो रहे हैं. ऐसे में ओवैसी ने बिना नाम लिए ही संजय यादव और तेजस्वी पर निशाना साधा.

Also Read: Bihar Election: 26 सितंबर को बिहार आ रहे अमित शाह, 10 जिलों के BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >