Bihar Politics: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पूरा खानदान चोर, स्टालिन को बुलाने पर भी साधा निशाना...

Bihar Politics: समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल का पूरा खानदान चोर है. वहीं केंद्र सरकार ने बिहार को भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना की सौगात दी है.

Bihar Politics: बिहार में सियासी माहौल गरमाने लगा है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. वहीं, केंद्र सरकार ने राज्य को बड़ी रेल परियोजना की सौगात दी है.

गिरिराज सिंह का हमला

समस्तीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और लालू यादव के लाल बिहार में दंगा कराने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, “चोर राहुल गांधी का पूरा खानदान है. 50 साल राज किया, लेकिन एक भी गरीब को गरीबी रेखा से ऊपर नहीं किया. ये लोग देश और प्रधानमंत्री को गाली देते हैं. अगर हिम्मत है तो सामने आकर बहस करें.”

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बिहार दौरे पर भी सवाल उठाए. गिरिराज ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने स्टालिन को बुलाकर बिहार का अपमान किया है. उनके मुताबिक, महागठबंधन का एजेंडा राज्य को अस्थिर करना और जनता को गुमराह करना है.

बिहार को मिली नई रेल लाइन की सौगात

इसी बीच केंद्र सरकार ने चुनावी साल में बिहार को नई रेल परियोजना का तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भागलपुर-जमालपुर के बीच तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई.

यह परियोजना 53 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 1,156 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी. तीन साल में निर्माण कार्य समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है. वर्तमान में इस रूट पर दो लाइनें हैं, जिनसे रोजाना 40 से 45 मालगाड़ियां गुजरती हैं. यात्रियों की संख्या और माल ढुलाई दोनों में लगातार वृद्धि होने के कारण यहां अतिरिक्त लाइन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी.

नई सुविधा से क्या होगा फायदा?

तीसरी लाइन बनने से इस रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा. नई यात्री गाड़ियों को शुरू करने में आसानी होगी और माल ढुलाई में भी तेजी आएगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह परियोजना पूर्वी बिहार के आर्थिक विकास के लिए अहम साबित होगी.

Also Read: पटना में पदयात्रा संग पूरी होगी राहुल गांधी की Voter Adhikar Yatra, बदली महागठबंधन की रणनीति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >