Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं पर FIR, जानिए महिला ने क्या लगाया आरोप

Bihar Election 2025: दरभंगा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं के खिलाफ एक महिला ने ठगी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. महिला का दावा है कि माई बहिन योजना के नाम पर उससे 200 रुपये वसूले गए और व्यक्तिगत जानकारी ली गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर दरभंगा से सामने आई है. सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया देवी ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

माई बहिन योजना के नाम पर ठगी का आरोप

गुड़िया देवी का आरोप है कि उनसे माई बहन योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 200 रुपये लिए गए. इस योजना में 2500 रुपये का लाभ देने का दावा किया गया था. महिला का कहना है कि फॉर्म भरते समय उनका आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर भी ले लिया गया. उनका आरोप है कि इस योजना को नेताओं के नाम पर चलाया जा रहा था और भोली-भाली महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है.

नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत के आधार पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने तेजस्वी यादव, संजय यादव, ऋषि मिश्रा और मस्कुर अहमद उस्मानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जांच में सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि वास्तव में यह कोई ठगी की घटना है या फिर नेताओं के नाम का राजनीतिक साजिश के तहत इस्तेमाल किया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपों की सच्चाई सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. इस एफआईआर ने दरभंगा ही नहीं, पूरे बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है. विपक्ष इसे साजिश करार दे सकता है, जबकि स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Also Read: Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री तेजस्वी यादव को भेजेंगे मानहानि का नोटिस, जानिए क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >