Bihar Election 2025: बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी के 11 साल पुराने वादे की दिलाई याद

Bihar Election 2025: मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार रैली में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर बिहार में पलायन और उद्योग बंद होने का आरोप लगाया. उन्होंने जनता से सरकार बदलने का आह्वान किया.

Bihar Election 2025: मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार रैली के मंच से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग-धंधों के बंद होने और बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन की जिम्मेदारी डबल इंजन की सरकार की है. जिसने 20 साल में एक भी नया कल-कारखाना लगाने का काम नहीं किया.

पीएम मोदी ने चीनी मिल की चाय पीने का किया था वादा

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री पहली बार मोतिहारी आए थे तब कहा था कि मोतिहारी चीनी मिल की चाय पियेंगे और इसकी चिमनी से धुंआ निकलेगा. लेकिन आज तक चिमनी से धुंआ नहीं निकला. इसके उलट, जिस बिहार का चीनी उत्पादन 27 प्रतिशत था, वह घटकर महज 2 प्रतिशत रह गया है.”

अखिलेश सिंह ने कांग्रेस की 28 योजनाओं के बारे में बताया

सभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी को विशेष महत्व देते हुए उन्होंने कहा कि बापू की धरती पर प्रियंका का आगमन एक ऐतिहासिक पल है. उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता के हित में 28 योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया था, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिला.

सभा में पलायन और रोजगार के उठे मुद्दे

डॉ. सिंह ने कहा कि आज बिहार का युवा और मजदूर रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों का रुख करने को मजबूर है. शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी लगातार घटते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि “केंद्र और राज्य की सरकारें आंख बंद करके बैठी हैं, जबकि बिहार के लोग रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं.”

सभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित होकर डॉ. सिंह ने जनता से अपील की कि वे बदलाव के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योगों के पुनर्जीवन और रोजगार सृजन के लिए नई सोच और नई सरकार की जरूरत है.

Also Read: Lalu Family Controversy: बहन ने अपने जीवन की सबसे बड़ी कुर्बानी दी, नाराज रोहिणी पर बोले तेजस्वी- दीदी की इच्छा कभी स्वार्थ में नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >